Nag Panchami 2024: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस बार नाग पंचमी 09 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। नाग पंचमी का त्योहार देश के लगभग सभी राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। नाग पंचमी को कई जगह गुड़िया का पर्व कहा जाता है।
Nag Panchami 2024: शुभ योग में नाग पचंमी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
नागपंचमी की सही तिथि
सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रारंभ: 08 अगस्त, मध्यरात्रि 12:37 मिनट पर
सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त: 09 अगस्त, 27:14 मिनट पर।
इस तरह उदयातिथि के अनुसार, नागपंचमी का त्योहार 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।
नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त: 9 अगस्त को प्रातः 05:47 मिनट से लेकर 08:27 मिनट तक रहेगा।
पूजा का दोपहर का शुभ मुहूर्त: 9 अगस्त को दोपहर 12:13 मिनट से लेकर 1:00 बजे तक का रहेगा।
प्रदोष काल में भी पूजा का शुभ महूर्त: 9 अगस्त को सायं 06:33 मिनट से रात को 08:20 मिनट तक रहेगा।
नागपंचमी पर शुभ योग
नागपंचमी के दिन हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग में शिव वास योग, साध्य योग और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है।
नाग पंचमी पूजा विधि
- नाग पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त हो कर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें।
- सूर्य देव को जल अर्पित कर मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
- एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर नाग देवता की प्रतिमा या मिट्टी से बने हुए सर्प की मूर्ति विराजमान करें।
- नाग देवता को फूल, चावल, रोली और हल्दी अर्पित करें।
- इसके बाद दूध अर्पित करें। देशी घी का दीपक जलाकर आरती कर मंत्रों का जप करें।
- नाग पंचमी व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए।
- अंत में नाग देवता से जीवन में सुख-शांति की कामना करें।