Sawan shivratri 2020: सावन का महीना चल रहा है और इस महीने पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन की शिवरात्रि का बड़ा ही महत्व है क्योंकि इसमें व्रत रखने वालों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मनोवांछित फल पाने के लिए यह व्रत अति पावन है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख शांति बनाए रखने के लिए भी व्रत लाभकारी है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि की तारीख और इसका मुहूर्त।
{"_id":"5f0c0d288ebc3e6360136e72","slug":"sawan-shivratri-2020-date-muhurat-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan shivratri 2020: सावन शिवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में करें शिवजी का अभिषेक, भोले बाबा होंगे प्रसन्न","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan shivratri 2020: सावन शिवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में करें शिवजी का अभिषेक, भोले बाबा होंगे प्रसन्न
Tue, 14 Jul 2020 07:20 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
सावन शिवरात्रि 2020
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
सावन शिवरात्रि 2020
- फोटो : अमर उजाला
कब है सावन शिवरात्रि 2020
Sawan shivratri 2020 Date: सावन शिवरात्रि 19 जुलाई 2020 को है। हर साल सावन शिवरात्रि श्रावण माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि पड़ती है।
सावन शिवरात्रि 2020
- फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पूजा मुहूर्त
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 19, 2020 को 12:41 AM बजेचतुर्दशी तिथि समाप्त - जुलाई 20, 2020 को 12:10 AM बजे
निशिता काल पूजा समय - 12:07 AM से 12:10 AM बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन शिवरात्रि 2020
- फोटो : अमर उजाला
सावन शिवरात्रि का महत्व
सावन शिवरात्रि के व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से क्रोध, ईष्र्या, अभिमान और लोभ से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन शिवरात्रि का व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए श्रेष्ठ माना गया है। यह व्रत करने से उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। वहीं जिन कन्याओं के विवाह में समस्याएं आ रही हैं उन्हें सावन शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए।
विज्ञापन
सावन शिवरात्रि 2020
- फोटो : अमर उजाला।
सावन शिवरात्रि पूजा विधि
- सावन शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं।
- अगर आपके घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें।
- गंगा जल न होने पर आप साफ पानी से भी भोले बाबा का अभिषेक कर सकते हैं।
- जिनके घर में शिवलिंग नहीं है वो भोले बाबा का ध्यान करें।
- भगवान शिव की आरती करें।
- भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आरती भी करें।
- इस दिन अपनी इच्छानुसार भगवान शंकर को भोग लगाएं।
- भगवान को सात्विक आहार का ही भोग लगाएं।
- भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें।