फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Putrada Ekadashi 2023: सावन पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय

Sun, 27 Aug 2023 09:06 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Aug 2023 09:06 AM IST
विज्ञापन
Sawan Putrada Ekadashi 2023 Date Shubh Muhurat Vrat And Puja Vidhi In Hindi
सावन पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय - फोटो : अमर उजाला

Sawan Putrada Ekadashi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत साल में दो बार आता है। पहली पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह एकादशी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दिसंबर या जनवरी में आती है। वहीं दूसरी पुत्रदा एकादशी का व्रत सावन महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। सावन माह में पड़ने वाली एकादशी का बहुत महत्व होता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत करने से वाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है। संतानहीन लोगों के लिए यह व्रत शुभफलदायी माना जाता है। इसके अलावा यदि संतान को किसी प्रकार का कष्ट है तो इस व्रत रखने से सारे कष्ट दूर होते हैं। संतान दीर्घायु होती है। तो चलिए जानते हैं सावन माह की पुत्रदा एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में...



Sawan 2023: शिव जी ने अपने गले में क्यों धारण किया है नाग? जानिए इसके पीछे की कहानी 

Sawan Putrada Ekadashi 2023 Date Shubh Muhurat Vrat And Puja Vidhi In Hindi
सावन पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय - फोटो : अमर उजाला
कब है सावन पुत्रदा एकादशी 2023 ?

पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 अगस्त की देर रात 12 बजकर 08 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 27 अगस्त की रात 09 बजकर 32 मिनट तक मान्य रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 27 अगस्त रविवार को रखा जाएगा।

Sawan Putrada Ekadashi 2023 Date Shubh Muhurat Vrat And Puja Vidhi In Hindi
सावन पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय - फोटो : iStock

सावन पुत्रदा एकादशी 2023 की पूजा मुहूर्त
सावन पुत्रदा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह के समय ही है। इस समय सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूजा पाठ के लिए शुभ माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Putrada Ekadashi 2023 Date Shubh Muhurat Vrat And Puja Vidhi In Hindi
सावन पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय - फोटो : अमर उजाला
कब होगा सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण?
सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 28 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण का समय सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक है। इस बीच में कभी भी पारण किया जा सकता है। 

Vrat And Festival List :15 अगस्त के बाद व्रत त्योहारों की धूम, जानें कब है नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन
विज्ञापन
Sawan Putrada Ekadashi 2023 Date Shubh Muhurat Vrat And Puja Vidhi In Hindi
सावन पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय - फोटो : istock

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत और पूजा विधि

  • यदि आप सावन पुत्रदा एकादशी व्रत रखने जा रहे हैं तो दशमी को भोजन के बाद अच्छी तरह से दातून कर लें ताकि अन्न का अंश मुंह में न रहे। 
  • इसके बाद एकादशी के दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प कर शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए। 
  • फिर धूप, दीप, नैवेद्य आदि सोलह सामग्री से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, रात को दीपदान करना चाहिए। 
  • साथ ही एकादशी की सारी रात भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन करना चाहिए और श्री हरि विष्णु से अनजाने में हुई भूल या पाप के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
  • अगली सुबह स्नान करके पुनः भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed