{"_id":"5b4f11974f1c1b58488b578d","slug":"sawan-month-start-from-28-july-2018-significance-of-shravan-mondays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस बार बन रहा है 5 सोमवार का संयोग","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
28 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस बार बन रहा है 5 सोमवार का संयोग
Wed, 18 Jul 2018 05:31 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने पर हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। इस साल का सावन बेहद खास है, क्योंकि 19 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि इस बार पूरे 30 दिनों तक सावन का महीना रहेगा। इसके साथ ही इस सावन में 5 सोमवार भी पड़ेंगे। आमतौर पर सावन का महीना 28 या 29 दिनों का होता है, जिसमें 4 सोमवार होते हैं।
2 of 4
डेमो
- फोटो : डेमो
आपको बता दें, संक्रांति की गणना के हिसाब से सावन का महीना 16 जुलाई से शुरू हो चुका है। जिसका मतलब है कि पहला सोमवार निकल चुका है। ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में संक्रांति की गणना को ही माना जाता है। पूर्णिमा की गणना के अनुसार सावन 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसके अनुसार 30 जुलाई को पहला सोमवार है।
3 of 4
अगर हम पूर्णिमा की गणना से देखते हैैं तो सावन में इस बार 4 सोमवार ही होंगे, लेकिन अगर हम संक्रांति की गणना को मानते हैं तो यह सावन पूरे 30 दिनों का हैं, जिसमें 5 सोमवार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो
- फोटो : डेमो
इसलिए इस बार का सावन है इतना खास
दरअसल संक्रांति की गणना के अनुसार इस सावन 5 सोमवार पड़ रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार जिस साल सावन में 5 सोमवार होते हैं उस साल रोटक व्रत लगता है। सावन के इन 5 सोमवार यानी रोटक व्रत को जो व्रत रखता है और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और अराधना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।