{"_id":"5b4edd164f1c1b3b5a8b5819","slug":"savan-2018-shravan-month-start-from-28-july-importance-of-sawan-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Savan 2018: आपकी इस 1 गलती से अधूरी रह सकती है सावन में भगवान शिव की पूजा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Savan 2018: आपकी इस 1 गलती से अधूरी रह सकती है सावन में भगवान शिव की पूजा
Wed, 18 Jul 2018 12:44 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
28 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने पर हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। इस बार 19 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि पूरे 30 दिनों तक सावन का महीना रहेगा। आमतौर पर सावन का महीना 28 या 29 दिनों का होता है। साथ ही इस सावन में 5 सोमवार भी पड़ेगा। जिसे ज्योतिष के नजरिए से काफी शुभ माना जाता है।
सावन के महीने में शिव भक्त सेवा भाव से भोलेनाथ की पूजा-आराधना करते हैं। लेकिन भूलवश भगवान शिव की पूजा करने के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं जिसे उनकी पूजा अधूरी रह जाती है। आज हम आपको सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के दौरान होने वाली छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं। जिसे सावन के महीने में नहीं करनी चाहिए।
2 of 6
कई बार भक्त भूलवश शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय उन्हें हल्दी भी लगा देते हैं जिसे शिवपूजा में वर्जित माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवलिंग पुरूष तत्व से संबंधित होता है इस कारण से शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ना चाहिए।
3 of 6
शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग का जल से अभिषेक करने के बाद कभी भी शिललिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए बल्कि आधी ही परिक्रमा करनी चाहिए नहीं तो पूजा का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सावन के महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि बरसात में दूध पीने से पित्त बढ़ने लगता है। इसलिए सावन के महीने में शिवजी को दूध से अभिषेक किया जाता है क्योंकि वह विष को हर लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सावन में बैंगन खाना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका धार्मिक कारण है कि बैंगन को शास्त्रों में अशुद्ध कहा गया है। वैज्ञानिक कारण यह है कि सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं। ऐसे में बैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावन में बैंगन खाने की मनाही है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।