फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangla Gauri Vrat: सावन का पांचवां मंगला गौरी व्रत आज, जानें पूजा विधि और महत्व

Tue, 01 Aug 2023 07:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 01 Aug 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
Sawan fifth Mangla Gauri Vrat 2023 Date Puja Vidhi And Importance
अगस्त के पहले दिन रखा जाएगा सावन का पांचवां मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व - फोटो : अमर उजाला

Mangla Gauri 2023: जिस तरह सावन के सभी सोमवार शिव जी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित हैं, ठीक उसी प्रकार इस माह के प्रत्येक मंगलवार मां भी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। सावन के प्रत्येक मंगलवार को मां मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। मंगला गौरी व्रत वाले दिन मां गौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्यवती की कामना के लिए करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां इस दिन सुयोग्य वर की कामना के लिए व्रत रखती हैं। मंगला गौरी व्रत करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल सावन में अधिक मास की वजह से कुल नौ मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं, जिसमें से पांच व्रत बीत चुके हैं। कल यानी 1 अगस्त को पांचवा मंगला गौरी व्रत है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत का महत्व और पूजा विधि के बारे में...  



Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति 

Sawan fifth Mangla Gauri Vrat 2023 Date Puja Vidhi And Importance
अगस्त के पहले दिन रखा जाएगा सावन का पांचवां मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत पूजा विधि
मंगला गौरी वाले दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं और उसपर मां गौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। मां मंगला गौरी के समक्ष व्रत का संकल्प करें और आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें।
Sawan fifth Mangla Gauri Vrat 2023 Date Puja Vidhi And Importance
अगस्त के पहले दिन रखा जाएगा सावन का पांचवां मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व - फोटो : pinterest

इसके बाद धूप, नैवेद्य, फल-फूल आदि से मां मंगला गौरी की पूजा करें। इसके पूजा पूर्ण होने पर मां गौरी की आरती करें और उनसे सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

Sawan Adhik Maas Purnima 2023: सावन अधिक मास की पूर्णिमा कल, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan fifth Mangla Gauri Vrat 2023 Date Puja Vidhi And Importance
अगस्त के पहले दिन रखा जाएगा सावन का पांचवां मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व - फोटो : istock
मंगला गौरी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगला गौरी व्रत के दिन विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में अथाह प्रेम बना रहता है।

विज्ञापन
Sawan fifth Mangla Gauri Vrat 2023 Date Puja Vidhi And Importance
अगस्त के पहले दिन रखा जाएगा सावन का पांचवां मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock

संतान प्राप्ति की कामना रखने वाली स्त्रियों के लिए भी ये व्रत बहुत शुभ फलदायी रहता है। यदि किसी जातक के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं, तो उन्हें मंगला गौरी व्रत जरूर करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन का कलह-कष्ट व अन्य सभी समस्याएं दूर होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed