फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Santan Prapti Vrat: संतान प्राप्ति के लिए रखें अगस्त माह के ये 4 बड़े व्रत, सुख-समृद्धि का भी मिलेगी आशीर्वाद

Thu, 15 Aug 2024 06:30 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 15 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Santan Prapti Vrat 2024 Janmashtami Putrada Ekadashi and Balram Jayanti dates
Santan Prapti Vrat 2024 - फोटो : अमर उजाला

Santan Prapti Vrat 2024: दुनिया में सबसे बड़ा सुख मां बनने का होता है। बच्चे को जन्म देने से लेकर उसके बड़े होने तक का सफर हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि के लिए मां कई उपवास रखती हैं। हिंदू धर्म में संतान की तरक्की और नौकरी के लिए कई व्रत-त्योहार आते हैं, जो सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान कई ऐसे व्रत भी हैं, जिन्हें रखने पर संतान की प्राप्ति होती हैं।


ऐसे में अगस्त माह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस माह संतान से जुड़े कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। ये सभी उनके लिए और भी बहुत खास है, जो लाख चाहकर भी माता-पिता बनने का सुख नहीं भोग पा रहे हैं। इस कारण घर में तनाव की स्थिति व ग्रहों की स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में आइए जानते हैं संतान से जुड़े व्रतों के बारे में ।

Santan Prapti Vrat 2024 Janmashtami Putrada Ekadashi and Balram Jayanti dates
Santan Prapti Vrat 2024 - फोटो : freepik

पुत्रदा एकादशी 2024
16 अगस्त 2024 को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं बच्चों की तरक्की और संतान प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का भी निवारण होता है। ये व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।

Santan Prapti Vrat 2024 Janmashtami Putrada Ekadashi and Balram Jayanti dates
Santan Prapti Vrat 2024 - फोटो : freepik

बलराम जयंती 2024
25 अगस्त 2024 को बलराम जयंती का उपवास रखा जाएगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और संतान सुख के लिए ये उपवास करती हैं। इस दौरान संतान प्राप्ति के लिए भी उपवास रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Santan Prapti Vrat 2024 Janmashtami Putrada Ekadashi and Balram Jayanti dates
Santan Prapti Vrat 2024 - फोटो : अमर उजाला

जन्माष्टमी 2024
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान जयंती योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर संतान प्राप्ति और बच्चों की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Santan Prapti Vrat 2024 Janmashtami Putrada Ekadashi and Balram Jayanti dates
Santan Prapti Vrat 2024 - फोटो : istock

वत्स द्वादशी 2024
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को वत्स द्वादशी व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत  30 अगस्त 2024 को रखा जा है। इस दिन महिलाएं संतान की शिक्षा, तरक्की, प्राप्ति और खुशियों के लिए उपवास रखती हैं। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed