फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravidas Jayanti 2025: रविदास जयंती आज, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

Wed, 12 Feb 2025 10:50 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:50 AM IST
सार

Ravidas Jayanti 2025: हर माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है, परंतु माघ पूर्णिमा सबसे खास है। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ रविदास जयंती भी मनाई जाती हैं। 

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2025 do and don'ts Know The Anmol Vachan Dohe Of Sant Ravidas In Hindi
इस साल 12 फरवरी 2025 को रविदास जयंती मनाई जा रही है - फोटो : अमर उजाला

Ravidas Jayanti 2025: हर माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है, परंतु माघ पूर्णिमा सबसे खास है। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ रविदास जयंती भी मनाई जाती हैं। इस दिन धार्मिक स्थानों पर संत रविदास जी की उपासना, भजन किर्तन व जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार संत रविदास महान समाज सुधारक के रूप में भी जाने जाते हैं, उन्होंने सभी को बिना किसी भेदभाव के प्रेम करने की शिक्षा दी है, इसलिए इस दिन उनके विचारों का ध्यान करने का खास महत्व माना जाता है। वहीं गुरु रविदास जयंती, संत रविदास जी के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है, जिसे सामाजिक एकता और भक्ति का दिन माना जाता है। इस साल 12 फरवरी 2025 को रविदास जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।

Ravidas Jayanti 2025 do and don'ts Know The Anmol Vachan Dohe Of Sant Ravidas In Hindi
क्या करें और क्या न करें - फोटो : freepik

क्या करें और क्या न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविदास जयंती के दिन पूजा-अर्चना करनी चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इस दिन उनके भजन गाकर उनकी महिमा का गुणगान कर सकते हैं। माना जाता है कि संत रविदास जी एक समाज सुधारक भी थे, ऐसे में इस दिन जरूरतमंदों की सहायता और दान से जुड़े कार्य करने चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। रविदास जयंती के दिन आत्म-चिंतन करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती हैं। वहीं इस दिन भूलकर भी किसी का अपमान न करें। किसी को भी कटु वचन न कहें। साथ ही लड़ाई-झगड़ा करने से बचें।



 

Ravidas Jayanti 2025 do and don'ts Know The Anmol Vachan Dohe Of Sant Ravidas In Hindi
Ravidas Jayanti 2025 - फोटो : अमर उजाला

भगवान उस हृदय में निवास करते हैं जिसके मन में किसी के प्रति बैर भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2025 do and don'ts Know The Anmol Vachan Dohe Of Sant Ravidas In Hindi
Ravidas Jayanti 2025 - फोटो : अमर उजाला

ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन।
पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीन।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2025 do and don'ts Know The Anmol Vachan Dohe Of Sant Ravidas In Hindi
Ravidas Jayanti 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्म करना हमारा धर्म है, फल पाना हमारा सौभाग्य है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed