फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2021: रामनवमी आज, भगवान राम के इन मंत्रों का जाप कर पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Tue, 20 Apr 2021 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Apr 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
ram navmi 2021 shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
Ram Navmi 2021: नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
Happy Ram Navami 2021: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के नवरात्रि की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी का त्योहार बुधवार, 21 अप्रैल 2021 को है। रामनवमी पर भगवान राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण सहित हनुमान जी पूजा-आराधना की जाती है। इस तिथि पर मंदिर में जाकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र में अयोध्या के राजा दशरथ के यहां हुआ था। रामनवमी के दिन लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ मंदिर में पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करते हैं। राम नवमी के अवसर कुछ मंत्रों के जाप करने से समस्याएं दूर होती है और सुख समृद्धि का वास होता है।
ram navmi 2021 shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
हैप्पी राम नवमी - फोटो : अमर उजाला

राम 

धर्मशास्त्रों के अनुसार राम का नाम अमोघ है। इसमें ऐसी शक्ति है जो इस संसार के तो क्या, परलोकों के संकट काटने में भी सक्षम है। माना गया है कि अंतिम समय में राम का नाम लेने वाला व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है। भगवान श्री रामचंद्र जी का नाम इस कलयुग में कल्पवृक्ष अर्थात मनचाहा फल प्रदान करने एवं कल्याण करने वाला है। रामचरितमानस में तुलसीदासजी ने राम नाम की बहुत महिमा गाई है।

“रामनाम कि औषधि खरी नियत से खाय,
अंगरोग व्यापे नहीं महारोग मिट जाये।”

अर्थात- राम नाम का जप एक ऐसी औषधि के समान है जिसे अगर सच्चे ह्रदय से जपा जाए तो सभी आदि-व्याधि दूर हो जाती हैं,मन को परम शांति मिलती है।

ram navmi 2021 shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
हैप्पी राम नवमी - फोटो : अमर उजाला

ॐ नमो भगवते रामचंद्राय

प्रभु राम के इस मंत्र के जाप से सारी विपत्तियां भागती हैं और जीवन में आनंद की अनुभूति होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram navmi 2021 shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
भगवान राम और माता सीता - फोटो : social media

श्रीराम जय राम, जय-जय राम

इस मंत्र के समान कोई और मंत्र नहीं है। आप इस मंत्र का कभी भी और कहीं पर भी जाप कर सकते हैं। नियमित जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
 
विज्ञापन
ram navmi 2021 shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
भगवान राम और उनके भाई भरत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा

भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed