फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RakshaBandhan 2023: रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया,जानें राखी बांधने की तिथि और शुभ मुहूर्त

Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat of tying rakhi according to panchang
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat - फोटो : अमर उजाला

RakshaBandhan 2023: भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आने वाला है। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन का महीना 2 महीने का रहेगा और इस वजह से रक्षाबंधन का पावन पर्व अगस्त महीने के अंत में पड़ेगा। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देते हैं। श्रावण मास में आने वाले इस त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर पंचक और भद्रा योग निर्माण हो रहा है। ऐसे में साल 2023 में  रक्षाबंधन का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस साल कब है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय।

Sawan Masik Shivratri 2023: इस दिन है सावन माह की शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Budhaditya Rajyog: बुधादित्य राजयोग इन 4 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत, मिलेगी सफलता और आर्थिक उन्नति

rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat of tying rakhi according to panchang
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन तिथि 
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ: 30 अगस्त, प्रातः 10:58 से 
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त: 31 अगस्त, प्रातः 7:05 तक 

rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat of tying rakhi according to panchang
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat - फोटो : iStock
रक्षाबंधन पर भद्रा का साया 
  • इस दिन भद्रा का अंत समय रात्रि 9:01 पर है। 
  • रक्षाबंधन पर भद्रा पुंछ समय शाम 5:30 से शाम 6:31 तक है। 
  • भद्रा मुख समय शाम 6:31 से रात्रि 8:11 तक रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat of tying rakhi according to panchang
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat - फोटो : iStock

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 
रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल और पंचक का निर्माण होने के कारण ये पर्व दो दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9:01 से शुरू हो रहा है और अगले दिन सुबह 7:05 के पहले तक राखी बांधी जा सकती है। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा।

विज्ञापन
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat of tying rakhi according to panchang
rakshabandhan 2023 know date tithi shubh muhurat - फोटो : iStock

भद्रा काल में नहीं मनाया जाता है रक्षाबंधन?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा काल में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। भद्रकाल में किए गए कार्य का अशुभ प्रभाव पड़ता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शूर्पनखा ने रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी, जिस कारण से रावण के पूरे कुल का नाश हो गया। भद्रा काल के समय राखी बांधना निषेध माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed