फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakshabandhan 2020: भगवान शिव समेत इन देवताओं की बहनों के बारे में जानते हैं आप

Wed, 29 Jul 2020 05:07 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 29 Jul 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 Do you know about the sisters of these gods including Lord Shiva
रक्षाबंधन 2020 - फोटो : amar ujala

राखी का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह भाई बहन के बंधन को और भी ज्यादा मजबूत कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव जी की भी एक बहन थी। साथ ही अन्य देवताओं की बहनें भी थीं। रक्षाबंधन के खास मौके पर हम आपको बताएंगे ऐसी ही बहनों के बारें में जिनको शायद आप नहीं जानते होंगे। 

Raksha Bandhan 2020 Do you know about the sisters of these gods including Lord Shiva
भगवान शिव की बहन का नाम आसवरी था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

शिव परिवार के बारे में सब जानते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनकी एक बहन भी थी। अब सवाल यह उठता है कि शिव तो अजन्मे हैं तो उनकी बहन कैसे उत्पन्न हुई। इसके साथ एक कथा जुड़ी है, कहा जाता है कि कैलाश पर्वत पर माता पार्वती को बहुत अकेला महसूस होता था। एक दिन वे अपने मन में विचार करने लगी कि अगर मेरी भी कोई ननद होती तो कितना अच्छा होता। अब शिव जी की माया को समझना तो मुश्किल है। उन्होंने पार्वती जी के मन की बात जान ली और अपनी माया से एक बहन को उत्पन्न किया लेकिन उनका आकार बहुत विचित्र था, उनका नाम आसवरी देवी था।

Raksha Bandhan 2020 Do you know about the sisters of these gods including Lord Shiva
धृटराष्ट्र की पुत्री दुशाला कौरवों की इकलौती बहन थी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सौ भाईयों की एक बहन
महाभारत में धृष्टराज और गांधारी के 100 पुत्र थे जिसके कारण वे कौरव कहलाए। उनकी एक बहन भी थी, जिसका नाम दुशाला था। सिंध देश के राजा जयद्रथ के साथ दुशाला का विवाह हुआ था। जयद्रथ ने महाभारत में कौरवों की तरफ से युद्ध लड़ा था। चक्रव्यहू के छः चरण भेदने के बाद सांतवें चरण में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु पर जयद्रथ ने पीछे से वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 Do you know about the sisters of these gods including Lord Shiva
देवी लक्ष्मी राजा बालि की धर्म बहन थी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजा बलि की धर्म बहन
राजा बलि ने एक बार यज्ञ किया तो भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण करके बालि से तीन पग भूमि दान में मांगी, बालि में सोचा की तीन पग में ये छोटा सा ब्राह्मण कितनी भूमि नाप लेगा उन्होंने तीन पग भूमि दान कर दी लेकिन देखते ही देखते वामन अवतार धारण किए हुए विष्णु जी ने सब कुछ नाप लिया और राजा बलि के रहने के लिए पाताल लोक दे दिया लेकिन बलि ने उनसे वरदान मांगा कि वे हर समय प्रभु के अपने सामने देखना चाहते हैं।

इस वरदान के कारण विष्णु जी पाताल लोक में बलि के पहरेदार बन कर रहने लगे। तब लक्ष्मी जी ने अपने स्वामी के वापस लाने के लिए एक साधारण स्त्री का रुप धारण किया और रोते हुए पाताल लोक पहुंच गई। बलि ने उनके रोने का कारण पूछा को उन्होंने कहा कि उनका भाई नहीं है। इस पर राजा बालि ने लक्ष्मी जी को अपनी बहन मान लिया। कहते है कि तभी से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 Do you know about the sisters of these gods including Lord Shiva
यमुना जी यम की बहन हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यम की बहन 
यमराज की बहन यमुना है। एकबार यमुना जी ने अपने भाई यम को आमंत्रित किया। जब यम अपनी बहन से मिलने पहुंचे तो उन्होंने भाव विभोर होकर अपने भाई को भोजन करवाया। इसके बाद प्रसन्न होकर यमराज ने उनसे वरदान मांगने को कहा तो यमुना जी ने वरदान मांगा कि मेरे जल में स्नान करने वाला व्यक्ति कभी भी यमलोक न जाए लेकिन यमराज जी ने सोचा कि इस तरह से तो यमलोक का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। तब यमुना जी ने कहा कि आप चिंता न करें। आप वरदान दें कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर भोजन करेगा और मेरे जल में स्नान करेगा उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। तभी से यमद्वितीया का त्योहार मनाया जाने लगा। इस दिन भाई अपनी बहन के यहां जाकर भोजन करते हैं और यमुना जी में स्नान करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed