फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत ही खास संयोग में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार, इस दिन नहीं रहेगा ये दोष

Fri, 09 Aug 2019 08:39 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 09 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2019 without bhadra dosh celebrate rakhi festival
Raksha Bandhan 2019
raksha bandhan 2019 रक्षाबंधन का पावन पर्व नजदीक आ रहा है। 15 अगस्त को बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधेंगी। सभी बहनों को हर साल सावन मास की पूर्णिमा का इंतजार रहता है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसके आलावा भी रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनेगा।
raksha bandhan 2019 without bhadra dosh celebrate rakhi festival

इस बार रक्षाबंधन के दिन श्रावण नक्षत्र, सौभाग्य योग, सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के चार दिन पहले गुरु मार्गी होंगे यानि सीधी चाल चलेंगे। इस बार रक्षाबंधन गुरुवार के दिन पड़ने से बेहद शुभ संयोग बनेगा।

raksha bandhan 2019 without bhadra dosh celebrate rakhi festival
raksha bandhan
क्या होता है भद्रा काल
मान्यता के अनुसार जब भी भद्रा का समय होता है तो उस दौरान राखी नहीं बांधी जा सकती। भद्राकाल के समय राखी बांधना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भद्रा भगवान सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन है। जिस तरह से शनि का स्वभाव क्रूर और क्रोधी है उसी प्रकार से भद्रा का भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2019 without bhadra dosh celebrate rakhi festival
रक्षाबंधन
भद्रा के उग्र स्वभाव के कारण ब्रह्माजी ने इन्हें पंचाग के एक प्रमुख अंग करण में स्थान दिया। पंचाग में इनका नाम विष्टी करण रखा गया है। दिन विशेष पर भद्रा करण लगने से शुभ कार्यों को करना निषेध माना गया है।एक अन्य मान्यता के अनुसार रावण की बहन ने भद्राकाल में ही अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधा था जिसके कारण ही रावण का सर्वनाश हुआ था। इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल नहीं रहेगा। इसलिये बहनें भाइयों की कलाई पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच किसी भी समय पर राखी बांध सकती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed