फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवर्तिनी एकादशी: इस दिन भगवान विष्णु बदलते हैं करवट, व्रत करने से मिलती है विशेष कृपा

Sat, 02 Sep 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
parivartini ekadashi today to worship lord vishnu

हिन्दू धर्म शास्त्रो के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी या परिवर्तिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस एकादशी व्रत को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती रहती है। इसके अलावा इस एकादशी को वामन एकादशी, जयझूलनी एकादशी,डोल ग्यारस एकादशी आदि कई नामों से जानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु सोते हुए करवट लेते हैं।



पढ़ें- श्राद्ध पक्षः 15 दिन के लिए पितृलोक से हमारे पास आएंगे पूर्वज, जानें पूजन का समय 

parivartini ekadashi today to worship lord vishnu

भगवान विष्णु चार महीनों तक सोते रहते हैं आषाढ़, सावन,भादों और आश्विन ये चार माह चतुर्मास कहलाते है और देवोठनी एकादशी को जागते है। भाद्रपाद माह के शुक्लपक्ष के दिन भगवान विष्णु सोते हुए करवट लेते हैं इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है।

पढ़ें- एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं मिलता पुण्य

parivartini ekadashi today to worship lord vishnu

इसके अलावा इस एकादशी को वामन एकादशी भी कहते है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन के स्वरूप की पूजा की जाती है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
parivartini ekadashi today to worship lord vishnu

पुराणो के अनुसार राजा बलि ने अपने प्रताप के बल पर तीनों लोकों पर अपना अधिकार कर लिया था। एक बार भगवान विष्णु ने राजा बलि की परीक्षा ली। राजा बलि किसी भी ब्राह्राण को कभी भी निराश नहीं करता था। वामन रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि से तीन पग जमीन देने का वचन मांग लिया। भगवान विष्णु ने दो पग में समस्त लोकों को नाप लिया।

विज्ञापन
parivartini ekadashi today to worship lord vishnu
जब तीसरे पग के लिए कुछ नहीं बचा तो राजा बलि ने अपना वचन पूरा करने के लिए अपना सिर वामन ब्राह्राण के पैर के नीचे रख दिया। राजा बलि पाताल लोक में समाने लगे तब राजा बलि ने भगवान विष्णु को भी अपने साथ रहने के लिए आग्रह किया और भगवान विष्णु ने पाताल लोक चलाने का वचन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed