फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Onam 2020 : परंपराओं का त्योहार है ओणम, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Mon, 31 Aug 2020 05:41 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 31 Aug 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
onam 2020 south indian festival This is a festival of traditions know the special things related to it
ओणम 2020 - फोटो : अमर उजाला

Happy Onam 2020 :ओणम का त्योहार सोमवार, 31 अगस्त को है। ओणम दक्षिण भारत खासतौर केरल में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह केरल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। मान्यता है ओणम यानी थिरुओणम  के दिन ही राजा महाबली अपनी समस्त प्रजा से मिलने के लिए आते है जिसकी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। दक्षिण भारत में ओणम का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ओणम मनाने के लिए देश-विदेश तक के लोग आते हैं। यह एक सांप्रादायिक सद्भावना का पर्व है। इस पर्व को हर धर्म के लोग मिल जुलकर मनाते हैं। यह त्योहार पूरे दस दिनों तक चलता है। यह उल्लास, उमंग और परंपराओं से भरा हुआ त्योहार है। जानते हैं इस त्योहार के बारे में खास बातें...

onam 2020 south indian festival This is a festival of traditions know the special things related to it
ओणम 2020

यह त्योहार महाबली राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है। राजा बलि असुराज होने पर भी भगवान विष्णु के भक्त थे। इस त्योहार की कथा भी विष्णु जी के वामन अवतार से जुड़ी है। मान्यता है कि साल में एक बार पाताल लोक से राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने धरती लोक पर आते हैं। इस दिन वामन अवतार और राजा बलि की पूजा के साथ उनका स्वागत किया जाता है। यह एक कृषि पर्व भी है। इस त्योहार को ऩई फसल उगने की खुशी में भी मनाया जाता है।

onam 2020 south indian festival This is a festival of traditions know the special things related to it
ओणम 2020 - फोटो : Pixabay

यह त्योहार पूरे दस दिनों तक चलता है। मलयालम कैलेंडर के हिसाब से यह त्योहार पहले माह में होता है,  ओणम मलयाली हिंदू धर्म के लोगों के लिए यह नव वर्ष का आरंभ भी होता है। यह उत्सव केरल के त्रिक्काकरा वामन  मंदिर से प्रारंभ होता है, इसके प्रथम दिन को उथ्रादम और दूसरे दिन को थीरुओणम कहा जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
onam 2020 south indian festival This is a festival of traditions know the special things related to it
ओणम 2020 - फोटो : pixabay

ओणम उत्सव की शुरुआत होते ही हर घर को सजाया जाता है। हर घर के आंगन में रंगोली बनायी जाती हैं। जिसे पूलकम कहा जाता है। पहले दिन यह रंगोली छोटी होती है, लेकिन हर दिन के साथ इस रंगोली में एक पंक्ति बड़ा दी जाती है। जिससे दसवें दिन इसका आकार बहुत बड़ा हो जाता है। इस त्योहार पर रंगोली के साथ दीप भी जलाए जाते हैं।

विज्ञापन
onam 2020 south indian festival This is a festival of traditions know the special things related to it
ओणम 2020 - फोटो : pixabay

ओणम पर साध्या थाली बनाने की परंपरा है। इस थाली में 26 तरह के शाकाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से केले के पत्तों पर परोसा जाता है। ओणम पर खास तौर पर चावल, नारियल के दूध और गुड़ डालकर खीर बनाई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed