फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Visarjan 2020: क्या है गणेश विसर्जन की कथा, बप्पा को इस शुभ मुहूर्त में ऐसे दें विदाई

Sun, 30 Aug 2020 12:41 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020 ganesh visarjan puja vidhi shubh muhurat and katha
Ganesh Visarjan 2020 - फोटो : अमर उजाला

हिंदू पंचांग के अनुसार 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव पर घर-घर स्थापित गणेश मूर्ति का विसर्जन अंनत चतुर्दशी की तिथि पर किया जाता है। इस बार अंनत चतुर्दशी 1 सितंबर को है। इस दिन लोगों के घरों और पंडालों में विराजित बप्पा की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति को गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित करते हैं और अंनत चतुर्दशी पर विसर्जन करते हैं। लेकिन भक्त अपने-अपने हिसाब से 3, 5, 7 और 10 दिनों में भी गणेश विसर्जन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिरकार हर साल गणेश विसर्जन क्यों करते हैं और क्या अनंत चतुर्दशी की कथा.... 

Ganesh Visarjan 2020 ganesh visarjan puja vidhi shubh muhurat and katha
Ganesh Visarjan 2020
विसर्जन क्यों
प्रत्येक वर्ष अंनत चतुर्दशी तिथि पर 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के बाद गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। पुराणों के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश को महाभारत की कथा सुनाना आरंभ किया था। लगातार दस दिनों तक वेदव्यास आंखे बंद कर भगवान गणेश को कथा सुनाते रहे और गणेशजी उसे बिना आराम किए उसे लगातार लिखते रहे।
Ganesh Visarjan 2020 ganesh visarjan puja vidhi shubh muhurat and katha
Ganesh Visarjan 2020

दस दिनों के बाद जब महाभारत की कथा पूरी हुई तो वेदव्यास जी ने आंखे खोली तो देखा कि लगातार लिखते हुए गणेशजी के शरीर का तापमान काफी बढ़ गया था, तब गणेशजी के तापमान को कम करने के लिए वेदव्यास ने तालाब में गणेश जी को स्नान कराया। जिसके बाद उनके शरीर का तापमान सामान्य हुआ। जिस दिन उन्होंने गणेश जी को स्नान कराया गया था उस दिन अनंत चर्तुदशी थी इसलिए इस दिन को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020 ganesh visarjan puja vidhi shubh muhurat and katha
Ganesh Visarjan 2020

गणपति विसर्जन का शुभ मुहुर्त
इस बार गणेश विसर्जन 1 सितंबर को है फिर इसके बाद भाद्रपद पूर्णिमा आरंभ हो जाएगी। गणेश विसर्जन 1 सितंबर को सुबह 9 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 56 मिनट तक चलेगा। इसके बाद दोपहर को 3 बजकर 32 मिनट से शाम के 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। फिर शाम को दोबारा 8 बजकर 7 मिनट से रात के 9 बजक 32 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा। 

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020 ganesh visarjan puja vidhi shubh muhurat and katha
Ganesh Visarjan 2020
कोरोना काल में विसर्जन कैसे करें
कोरोना काल के चलते इस बार सामूहिक रूप से गणेश विसर्जन नदियों में नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में आप घर पर ही गणेश जी का विसर्जन करें। उसके लिए एक गमले में पानी भरकर उसमें गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करें और उसके बाद उसमें मिट्टी डालकर पौधा लगा दें, लेकिन उस गमले मे कभी तुलसी का पौधा न लगाएं क्योंकि तुलसी भगवान गणेशजी को नहीं चढ़ाई जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed