Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर में आएंगे दिवाली, धनतेरस और छठ जैसे बड़े पर्व, देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Mon, 02 Nov 2026 01:17 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 02 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

नवंबर 2026 में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज और छठ महापर्व समेत कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और देव दीपावली भी इसी महीने पड़ेंगे। यहां देखें नवंबर के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनकी सही तारीखें।

विज्ञापन
November 2026 Vrat Tyohar List Diwali, Chhath Puja, Tulsi Vivah and Dev Deepawali in hindi
November Vrat Tyohar 2026 Dates And List - फोटो : अमर उजाला AI

November 2026 Festival Calendar: नवंबर का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। धनतेरस और दिवाली से लेकर गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व तक कई बड़े पर्व इस महीने पड़ रहे हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर भी आएंगे। ऐसे में अगर आप नवंबर महीने के व्रत-त्योहारों की तारीख पहले से जानना चाहते हैं तो यहां देखिए पूरे महीने का कैलेंडर।

Trending Videos
November 2026 Vrat Tyohar List Diwali, Chhath Puja, Tulsi Vivah and Dev Deepawali in hindi
नवंबर के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट - फोटो : AI Generated

नवंबर के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 1 नवंबर, रविवार- अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
  • 5 नवंबर, गुरुवार- रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
  • 6 नवंबर, शुक्रवार- धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
  • 7 नवंबर, शनिवार-काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
  • 8 नवंबर, रविवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
  • 9 नवंबर, सोमवार-अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
  • 10 नवंबर, मंगलवार-गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
  • 11 नवंबर, बुधवार- भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
  • 13 नवंबर, शुक्रवार-छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
  • 14 नवंबर, शनिवार-लाभ पंचमी
  • 15 नवंबर, रविवार- छठ पूजा, स्कंद षष्ठी
  • 16 नवंबर, सोमवार-वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
  • 17 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 18 नवंबर, बुधवार-अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
  • 20 नवंबर, शुक्रवार-देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
  • 21 नवंबर, शनिवार-तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
  • 22 नवंबर, रविवार-विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
  • 23 नवंबर, सोमवार-बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस
  • 24 नवंबर, मंगलवार-देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
  • 25 नवंबर, बुधवार-मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत
  • 27 नवंबर, शुक्रवार- गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी
November 2026 Vrat Tyohar List Diwali, Chhath Puja, Tulsi Vivah and Dev Deepawali in hindi
धनतेरस कब है? - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस कब है?
धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
November 2026 Vrat Tyohar List Diwali, Chhath Puja, Tulsi Vivah and Dev Deepawali in hindi
दिवाली 2026 कैलेंडर - फोटो : AI
दिवाली कब मनाई जाएगी?
दीपों का त्योहार दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के दिन घरों की साफ-सफाई और सजावट की जाती है। शाम के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस अवसर पर लोग दीप जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाते हैं।

 
विज्ञापन
November 2026 Vrat Tyohar List Diwali, Chhath Puja, Tulsi Vivah and Dev Deepawali in hindi
10 या 11 नवंबर कब है भाई दूज 2026 ? - फोटो : AI
भाई दूज की तारीख
दिवाली के बाद भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 11 नवंबर, बुधवार को पड़ेगा। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने का संदेश देता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed