फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि का नौवां दिन, जानें पूजा की खास बातें

Sun, 09 Oct 2016 10:59 AM IST
आशुतोष वार्ष्णेय
आशुतोष वार्ष्णेय Updated Sun, 09 Oct 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
navratri mahagauri puja importance
महागौरी

नवरात्र का आज नवां द‌िन है लेक‌िन अष्टमी त‌िथ‌ि होने के कारण आज देवी के आठवें रूप महागौरी की पूजा हो रही है। इस दिन महागौरी की आराधना से सोम चक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां भक्तों को प्राप्त हो जाती है। महागौरी की उत्पत्ति की कथा मां पार्वती से ही जुड़ता है। कथा अनुसार पार्वती के रूप में इन्होंने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए बड़ी कठोर तपस्या की थी। इस कठोर तप के कारण उनकी देह क्षीण और वर्ण काला पड़ गया।



अंत में इनकी तपस्या से संतुष्ट होकर जब भगवान शिव ने इन्हें अपनी जटा से निकलती पवित्र गंगाधारा के जल से धोया तो यह विद्युत प्रभा के समान अति कांतिमान और गौर वर्ण की हो गईं, तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा। देवी दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस पर विजय पाई, इसलिए अष्टमी के दिन देवी दुर्गा के गौरी रूप की पूजा होती है। इनकी पूजा विवाहित महिलाओं को विशेष फल प्रदान करती हैं।

ऐसे करें महागौरी की पूजा 

navratri mahagauri puja importance
Durga Pooja in Noida - फोटो : लाल सिंह
अष्टमी के दिन महिलाएं अपने सुहाग और सुख-संपदा के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद हाथ में सफेद फूल लेकर मां का ध्यान करें और मंत्र का जाप करें। पूजा के समय देवी स्थान को तोरण और विविध प्रकार के मांगलिक पत्र-पुष्प से सजाना चाहिए तथा स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन उनके नाम मंत्रों द्वारा षोडशोपचार पूजन करना चाहिए, जो विशेष फलदायक होता है। मां का ध्यान इस मंत्र से करें, 
श्वेत हस्ति समारूढ़ा, श्वेताम्बर धरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्याद् महादेव प्रमोददा।।
मां का शास्त्रीय विधि से पूजन करने वाले सभी रोगों से मुक्त हो जाते हैं। भगवती जगदंबा का पूजन कर रात्रि का जागरण करते हुए भजन-कीर्तन करना चाहिए। अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। कन्याओं की संख्या 9 होनी चाहिए या फिर 2 कन्याओं की पूजा करें। कन्याओं की आयु 2 साल से ऊपर और 10 साल से अधिक न हो। भोजन कराने के बाद कन्याओं को दक्षिणा देनी चाहिए।
 

अष्टमी पूजन का महत्व

navratri mahagauri puja importance
ओलंदगंज फलवाली गली में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।

अष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा और आराधना ठीक उसी प्रकार कल्याणकारी है, जिस प्रकार अंधेरे में घिरे हुए संसार के लिए भगवान सूर्य की एक किरण। नवरात्रि में दुर्गाष्टमी व नवमी की कल्याणप्रद, शुभबेला श्रद्धालु भक्तजनों को मनोवांछित फल प्रदान करती है। इनकी आराधना से शरीर में उत्पन्न नाना प्रकार के रोग, शोक, व्याधि आदि का अंत हो जाता है। इनका शक्ति विग्रह भक्तों को तुरंत और अमोघ फल देता है। इनकी उपासना से भक्त के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और मार्ग से भटका हुआ भी सन्मार्ग पर आ जाता है। इनकी कृपा से साधक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। उसे अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टमी के द‌िन जरूर करें यह काम

navratri mahagauri puja importance
दुर्गा पूजा
मां गौरी को सफेद रंग पसंद है, इसलिए इस दिन सभी को सफेद वस्‍त्र पहनना चाहिए और देवी को सफेद फूल (बेली, चमेली) की माला चढ़ानी चाहिए। अष्टमी के दिन महागौरी को नारियल चढ़ाने से हर प्रकार की पीड़ा का शमन होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed