फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि आठवां दिन: अष्टमी के दिन मां महागौरी की करें आराधना, दूर होगी विवाह में आई बाधा

Thu, 28 Sep 2017 07:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 28 Sep 2017 07:05 AM IST
विज्ञापन
navratri 2017 8th day worship of maa mahagauri and puja mantra method

आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि के आठवें दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। अष्टमी की तिथि के दिन महागौरी मां दुर्गा की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट दूर हो जाते है। अष्टमी के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाया जाता है।



पढ़ें- नवरात्रि खत्म होने से पहले जरूर करें ये 5 काम, धन की कभी नहीं होगी कमी


 
navratri 2017 8th day worship of maa mahagauri and puja mantra method

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ने कठोर तपस्या की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ गया था । देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान इन्हें स्वीकार करते हैं और शिव जी इनके शरीर को गंगा-जल से धोते हैं तब देवी विद्युत के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो जाती हैं, तभी से इनका नाम गौरी पड़ा।

navratri 2017 8th day worship of maa mahagauri and puja mantra method

अष्टमी के दिन महिलाएं अपने पति के लिए देवी मां को चुनरी अर्पित करती है।अष्टमी के दिन भी प्रत्येक दिन की तरह देवी की मंत्र सहित पूजा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2017 8th day worship of maa mahagauri and puja mantra method

मां महागौरी को सफेद रंग पसंद है, इसलिए इस दिन सभी को सफेद वस्‍त्र पहनना चाहिए और देवी को सफेद फूल बेली, चमेली की माला चढ़ानी चाहिए। अष्टमी के दिन महागौरी को नारियल चढ़ाने से हर प्रकार की पीड़ा का नाश होता है।

विज्ञापन
navratri 2017 8th day worship of maa mahagauri and puja mantra method

महागौरी की पूजा करने से शादी में आने वाली अड़चने दूर हो जाती है। ऐसा माना जाता है विवाह मे तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए मां महागौरी के इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दघान्महादेवप्रमोददा।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed