फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुहर्रम के जुलूस में इस बार फिर आगे होगी ‘बढ़ई की मस्जिद’,रानी झांसी ने रखी थी नींव

Sun, 01 Oct 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Oct 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
muharram 2017 know about tajiya 160 year old tradition of rani lakshmibai

झांसी। मुहर्रम के जुलूस में इस बार फिर बढ़ई की मस्जिद (ताजिया) आगे होगी। सांप्रदायिक सौहार्द की इस परंपरा की नींव महारानी लक्ष्मीबाई ने रखी थी। लेकिन, एक सौ साठ साल के लगातार सफर के बाद पिछले साल यह परंपरा टूट गई थी, जिसे फिर से जीवित कर लिया गया है। सन 1855 में यह होड़ इस हद तक पहुंच गई कि ताजियेदारों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मामला वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के दरबार में पहुंचा। रानी ने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए आदेश दिया कि जुलूस में आगे किसी मुस्लिम का ताजिया नहीं, बल्कि बल्देव बढ़ई का मस्जिद के आकार का ताजिया रहेगा।

muharram 2017 know about tajiya 160 year old tradition of rani lakshmibai

तब से ही यह परंपरा अनवरत रूप से चली आ रही थी। बल्देव के बाद उसके आगे की पीढ़ियां रानी के फरमान को आगे बढ़ाती आईं। साल 2005 से बल्देव बढ़ई की पांचवीं पीढ़ी के प्रदीप शर्मा ताजिया तैयार कर रहे थे। लेकिन, पिछले साल घरेलू कारणों से वह ताजिया नहीं बना पाए थे, जिससे एक सौ साठ साल बाद यह परंपरा टूट गई थी, परंतु इस बार उन्होंने पूरी शिद्दत के ताजिया तैयार किया है।

muharram 2017 know about tajiya 160 year old tradition of rani lakshmibai

बल्देव ने बनाया था रानी के पुत्र का पालना 
रानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव के लिए बल्देव बढ़ई ने लकड़ी का पालना तैयार किया था, जिसमें शानदार नक्काशी की गई थी। इसी से प्रभावित होकर बल्देव को मुहर्रम के जुलूस के लिए ताजिया निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने मस्जिद के आकार का ताजिया बनाया था। इसी वजह से इस ताजिये को बढ़ई की मस्जिद के नाम से जाना जाता है। बल्देव के निधन के बाद उनके वंशज लल्ला उस्ताद, धर्मदास, दयाराम इस जिम्मेदारी को आजीवन निभाते रहे। अब उनकी पांचवीं पीढ़ी के प्रदीप शर्मा इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
muharram 2017 know about tajiya 160 year old tradition of rani lakshmibai

दूसरे नंबर पर रहता है बाईसाब का ताजिया 
मुहर्रम के जुलूस में सबसे आगे बढ़ई की मस्जिद चलती है, तो दूसरे नंबर पर रानी लक्ष्मीबाई (बाईसाब) का ताजिया चलता है। 1855 में हुए विवाद के अगले साल से रानीमहल के पास ताजिया सजाया जाने लगा था, जो बाईसाब के ताजिये के नाम से जाना जाता है। रानी ने इस ताजिये की जिम्मेदारी शहर कोतवाल को सौंपी थी, यह परंपरा आज भी कायम है। अब भी इस ताजिये पर आने वाला खर्च शहर कोतवाल ही वहन करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed