विष्णु भगवान को एकादशी तिथि प्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हर माह में 2 बार एकादशी तिथि पड़ती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि बेहद ही शुभ होती है। आज हम आपको बताते हैं, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी कब है, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व...
Mohini Ekadashi 2020: कब है मोहिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
कब है एकादशी तिथि
- रविवार, 3 मई।
इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।
मोहिनी एकादशी का महत्व
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस एकादशी का व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है।
इस दिन भगवान विष्णु मोहिनी रूप में प्रकट हुए थे
- धार्मिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के बाद जब अमृत पीने के लिए देवता और दानवों के बीच विवाद छिड़ गया था, तब भगवान विष्णु ने सुंदर नारी का रूप धारण कर देवता और दानवों के बीच में पहुंच गए। विष्णु भगवान के इस रूप से मोहित होकर दानवों ने अमृत का कलश उन्हें सौंप दिया। मोहिनी रूप धारण किए हुए भगवान विष्णु ने सारा अमृत देवताओं को पिला दिया। इससे देवता अमर हो गए। जिस दिन भगवान विष्णु मोहिनी रूप में प्रकट हुए थे उस दिन एकादशी तिथि थी। भगवान विष्णु के इसी मोहिनी रूप की पूजा मोहिनी एकादशी के दिन की जाती है।
भगवान राम ने भी किया था मोहिनी एकादशी का व्रत
- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार त्रेता युग में भगवान राम ने अपने गुरु वशिष्ठ मुनि से इस एकादशी के बारे में जाना था। मोहिनी एकादशी का महत्व संसार को बताने के लिए भगवान राम ने भी इस एकादशी व्रत किया था। वहीं द्वापर युग में युधिष्ठिर को इस व्रत को करने की सलाह भगवान श्री कृष्ण ने दी थी।
