Margashirsha Month 2023: हिंदू पंचांग के 12 माह सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक माह समाप्त होने जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा समाप्त होने के बाद मार्गशीर्ष माह आरंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मैं महीनों में सर्वश्रेष्ठ मार्गशीर्ष हूं। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने को मार्गशीर्ष कहा गया है। मार्गशीर्ष मास को अगहन मास भी कहते हैं। मान्यता है कि मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जातक अपने जीवन में सारे सुख पाता है और मृत्यु के बाद उसे मोक्ष मिलता है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह की तिथि और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
{"_id":"656354461a7d0c399e0bb8df","slug":"margshirsha-month-2023-date-time-lord-krishna-favourite-monthe-know-the-rules-or-niyam-in-hindi-2023-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Margshirsha Month: शुरू होने वाला भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मार्गशीर्ष महीना, जान लें जरूरी नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Margshirsha Month: शुरू होने वाला भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मार्गशीर्ष महीना, जान लें जरूरी नियम
Sun, 26 Nov 2023 07:56 PM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Margashirsha Month 2023
Margashirsha Month 2023
- फोटो : अमर उजाला
कब से शुरू होगा मार्गशीर्ष माह 2023
मार्गशीर्ष माह 28 नवंबर 2023 से शुरू हो रहा है और 26 दिसंबर 2023 तक चलेगा। मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। मार्गशीर्ष माह में काल भैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी सहित कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। इसी बीच जब सूर्य धनु राशि में होते हैं, तब खरमास लगता है।
Margashirsha Month 2023
- फोटो : iStock
मार्गशीर्ष माह में क्या करें
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्गशीर्ष माह भगवान विष्णु का बहुत ही प्रिय महीना है।
- इस पूरे माह में विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
- इस पूरे माह श्रीमद्भगवत गीत का पाठ करना चाहिए।
- भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
- अपनी सामर्थ के अनुसार दान भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Margashirsha Month 2023
मार्गशीर्ष माह में क्या न करें
- महीने के पूरे माह में शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
- वहीं जीरे के उपयोग से भी परहेज करना चाहिए।
- इस माह में पड़ने वाले सप्तमी और अष्टमी तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
- ऐसे करने से धन हानि होने की मान्यता है।
- मार्गशीर्ष बेहद पवित्र महीना होता है, इस महीने में नॉनवेज, नशीली चीजों का सेवन ना करें।
- मार्गशीर्ष महीने में जरूरी है कि अच्छा आचरण करें और किसी से बुरा ना बोलें।