फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांतिः स्नान, ध्यान के बाद किया दान

Sat, 14 Jan 2017 09:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti celebration in kanpur
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, मंदिरों में भी रही भीड़ - फोटो : संजय लाेचन पांडेय, अमर उजाला कानपुर
मकर संक्रांति पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना के बाद गरीबों को धन और खिचड़ी दान की। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। इस पावन मौके पर पूरे कानपुर शहर में जगह-जगह पर खिचड़ी वितरण किया गया। पर्व पर गंगा बैराज में महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने शिष्यों के साथ बैराज के पास गंगा में डुबकी लगाई। 

कड़ाके की ठंड में श्रद्धालु डुबकी लगाने आये

makar sankranti celebration in kanpur
आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मकरसंक्रांति के महत्व पर गोष्ठी और खिचड़ी भोज भी हुआ। परमट घाट, सरसैया घाट, गुप्तार घाट, गोला घाट, मेस्कर घाट, सिद्धनाथ घाट से लेकर बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंचे।

शाम तक चलता रहा गंगा स्नान का सिलसिला

makar sankranti celebration in kanpur
कानपुर में मनाई गई मकरसंक्रांति
गंगा स्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा। उधर आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, वनखंडेश्वर, जागेशवर, पनकी, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, सोटे वाले हनुमान मंदिर में भी सुबह से लेकर रात तक भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह बटी खिचड़ी

makar sankranti celebration in kanpur
कानपुर में खिचड़ी वितरण - फोटो : अमर उजाला
द फुटकर दवा व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा, राजेंद्र सैनी, नंदकिशोर ओझा, प्रवीण वाजपेयी, शेषनारायण तिवारी, आशुतोष, मेराज, आशू, राजेश सिंह आदि ने स्वरूप नगर में जोनल पंपिंग स्टेशन के बाहर खिचड़ी वितरण किया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक बीएल गुलबिया के नेतृत्व में हैलट, पीएसी रोड व्यापार मंडल ने पीएसी मोड़, लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व लालबंगला, मरियमपुर स्कूल के सामने अमनदीप सिंह गंभीर, अजित सिंह, आशू अवस्थी, डॉ. अरविंद, कल्लू तिवारी ने खिचड़ी बाटी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed