Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivling Puja: महाशिवरात्रि का महापर्व आज, जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं

Wed, 26 Feb 2025 06:20 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:20 AM IST
सार

Mahashivratri 2025: हर साल भारत में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर, मंदिर, पूजा-पंडालों से लेकर शिवालयों में महादेव की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Shivling Puja vidhi know shivling par kya chadaye
Mahashivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025: हर साल भारत में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर, मंदिर, पूजा-पंडालों से लेकर शिवालयों में महादेव की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। हालांकि हरिद्वार और महाकाल की नगरी उज्जैन में इसकी खास रौनक देखने को मिलती है। यहां महादेव की पूजा के साथ-साथ शिव-पार्वती की बारात व झांकियां, जागरण और भजन कीर्तन किए जाते हैं।



शास्त्रों की मानें तो महाशिवरात्रि भोलेनाथ और पार्वती के मिलन का दिन, क्योंकि इस तिथि पर उनका विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस दिन महादेव संग माता पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल 26 फरवरी 2025 यानी की आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस दौरान परिध योग का संयोग भी रहेगा। 

ऐसे में शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। वहीं शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न भी होते हैं। परंतु कुछ चीजों को अर्पित करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं...

Trending Videos
Mahashivratri 2025 Shivling Puja vidhi know shivling par kya chadaye
शिवलिंग पर जल चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती हैं। - फोटो : adobe stock
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती हैं।
  • शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करें।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाना शुभ होता है।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर चंदन, फूल, शक्कर और चावल अर्पित करनी चाहिए।
  • शिवलिंग पर नीलकमल फूल चढाएं।
  • शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं।
  • इस दौरान शिवलिंग पर आप शमी के पेड़ के पत्तों को भी अर्पित कर सकते हैं।
  • आप शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल भी चढ़ा सकते हैं, यह बहुत शुभ होता है।
  • इसके अलावा आप शिवलिंग पर ताजे फूल, सफेद तिल, गंगाजल और शहद चढ़ा सकते हैं।
Mahashivratri 2025 Shivling Puja vidhi know shivling par kya chadaye
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर केतकी का फूल अर्पित न करें। ऐसा करना उचित नहीं है। - फोटो : adobe stock

शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर केतकी का फूल अर्पित न करें। ऐसा करना उचित नहीं है।
  • शिवलिंग पर तुलसी की पत्तियां न चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर सिंदूर अर्पित करने की भूल भी न करें। 
  • भगवान शिव की पूजा में टूटा हुआ चावल का उपयोग नहीं करना चाहिए, साथ ही उन्हें अर्पित भी न करें।
  • शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • इसके अलावा आप शिवलिंग पर कटा हुआ फूल, काला तिल व अशुद्ध फल मिठाई भी न चढाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Shivling Puja vidhi know shivling par kya chadaye
शिव आरोग्य मंत्र - फोटो : adobe stock
शिव आरोग्य मंत्र
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
 
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Shivling Puja vidhi know shivling par kya chadaye
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र - फोटो : freepik
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।

तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥

श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed