फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है और इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा पावन पर्व मनाया जाता है, जिसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। आइए, आज हम आपको बताते हैं इस साल कब है महाशिवरात्रि और किस समय पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा.......
{"_id":"5e47a06e8ebc3ee5b33045f8","slug":"mahashivratri-2020-date-significance-importance-and-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2020: फाल्गुन माह में कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानिए तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Mahashivratri 2020: फाल्गुन माह में कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानिए तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व
Sat, 15 Feb 2020 04:07 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क. अमर उजाला
धर्म डेस्क. अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 15 Feb 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2020
महाशिवरात्रि तिथि
हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
- शुक्रवार, 21 फरवरी 2020
शुभ मुहू्र्त
- 21 तारीख को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी, शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी।
रात्रि प्रहर पूजा मुहू्र्त
- शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा का समय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और माता पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है।
विज्ञापन
shiv temple
महाशिवरात्रि का महत्व
- ईशान संहिता के अनुसार ‘फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि:।’ अर्थात् फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में अमिट प्रभा के साथ उद्भूत हुए। इस रात को कालरात्रि और सिद्धि की रात भी कहते हैं। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के पर्व को शिव साधक बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं और पूजा और कीर्तन करते हैं।