महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Mahashivratri 2025 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि, महादेव की कृपा पाने के सबसे बड़ा और शुभ अवसर है। मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना से न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के 'वैवाहिक वर्षगांठ' के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है।
कहते हैं कि इस दिन शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल चढ़ाने से महाकाल प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर शिव परिवार की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहती है। इस दौरान कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।
इस साल 26 फरवरी 2025 यानी की आज बुधवार के दिन पूरे भारत में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है, जिसकी खास रौनक हरिद्वार और महाकाल की नगरी उज्जैन में देखने को मिलती है। यहां जगह-जगह शिव-पार्वती की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है, इतना ही नहीं महादेव की बारात और झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस दौरान सभी एक दूसरे को गले मिलकर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी देते हैं, जिससे रिश्तों में मजबूती और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं....