फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2021: इस शुभ योग में मनेगी शिवरात्रि, जानें इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं और कामना पूर्ति के उपाय

Thu, 04 Mar 2021 03:16 PM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 04 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2021 Maha shivratri to celebrate in Shiva Yoga know rituals and remedies
महा शिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव की अपार शक्ति और भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है और इस साल यह तिथि 11 मार्च गुरूवार को मनाई जाएगी। पौरााणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव और पार्वतीजी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें भांग, धतूरा, बेल पत्र और बेर चढ़ाए जाते हैं।

Maha Shivratri 2021 Maha shivratri to celebrate in Shiva Yoga know rituals and remedies
महा शिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला।
शिव योग में मनेगी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के दिन सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक महान कल्याणकारी 'शिव योग' भी विद्यामान रहेगा। उसके बाद सभी कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला 'सिद्धयोग' आरम्भ हो जाएगा। शिव योग को स्वयं भगवान शिव ने यह आशीर्वाद दिया है कि जो कोई तुम्हारे उपस्थित रहने पर कोई भी धर्म-कर्म, मांगलिक अनुष्ठान आदि कार्य करेगा वह संकल्पित कार्य कभी भी बाधित नहीं होगा। उसका कार्य का सुपरिणाम कभी निष्फल नहीं रहेगा इसीलिए इस योग के किये गए शुभकर्मों का फल अक्षुण्ण रहता है। साथ ही देवगुरू बृहस्पति और शनि मकर राशि में रहेंगे, ऐसे में महाशिवरात्रि पर किये गये पूजन का विशेष शुभ फल प्राप्त होगा।

Maha Shivratri 2021 Maha shivratri to celebrate in Shiva Yoga know rituals and remedies
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : Social media
महाशिवरात्रि पर क्या हैं मान्यताएं

माना जाता है कि जब कुछ नहीं था अर्थात सृष्टि के आरंभ में इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान ब्रह्मा के शरीर से भगवान शंकर रुद्र रूप में प्रकट हुए थे। कई स्थानों पर यह भी माना जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी दिन हुआ था। इसलिये महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों एवं भगवान शिव के उपासकों का एक मुख्य त्यौहार है। ऐसा भी माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने, व्रत रखने और रात्रि जागरण करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं एवं उपासक के हृद्य को पवित्र करते हैं। मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान शिव की सेवा में दान-पुण्य करने व शिव उपासना से उपासक को मोक्ष मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2021 Maha shivratri to celebrate in Shiva Yoga know rituals and remedies
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
किससे करें शिवलिंग का अभिषेक
दही- दही अभिषेक से आज्ञाकारी संतान की प्राप्ति
दूध- जीवन के कष्टों से मुक्ति
शहद- शिव को अतिप्रिय, वाणी दोष दूर होता है
घी- मोक्ष प्राप्ति
पंचामृत- धन- संपत्ति मिलती है
चंदन पाउडर- लक्ष्मी प्राप्ति
चावल का आटा- ऋण मुक्ति होती है
गन्ने के रस- दुश्मनों से मुक्ति।
विज्ञापन
Maha Shivratri 2021 Maha shivratri to celebrate in Shiva Yoga know rituals and remedies
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष के दृष्टिकोण से शिवरात्रि पर्व

चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ अर्थात स्वयं शिव ही हैं। इसलिए प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में इस तिथि को अत्यंत शुभ बताया गया है। गणित ज्योतिष के आंकलन के हिसाब से महाशिवरात्रि के समय सूर्य उत्तरायण हो चुके होते हैं और ऋतु-परिवर्तन भी चल रहा होता है। ज्योतिष के अनुसार चतुर्दशी तिथि को चंद्रमा अपनी कमज़ोर स्थिति में आ जाते हैं। चन्द्रमा को शिव जी ने मस्तक पर धारण किया हुआ है। अतः शिवजी के पूजन से व्यक्ति का चंद्र सबल होता है, जो मन का कारक है। दूसरे शब्दों में कहें तो शिव की आराधना इच्छा-शक्ति को मजबूत करती है और अन्तःकरण में अदम्य साहस व दृढ़ता का संचार करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed