फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Magh Purnima 2020 muhurat puja vidhi importance and significance
Magh Purnima 2020

धार्मिक शास्त्रों में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार माघ पूर्णिमा रविवार 09 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन तीर्थ में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार माघ स्नान करने वाले मनुष्यों को सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Magh Purnima 2020 muhurat puja vidhi importance and significance
Magh Purnima 2020 - फोटो : अमर उजाला

माघ पूर्णिमा का महत्व

  • माघ नक्षत्र के नाम से माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति होती है। मान्यता है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में लिखे कथनों के अनुसार यदि माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है।
Magh Purnima 2020 muhurat puja vidhi importance and significance
Magh Purnima 2020

माघ पूर्णिमा पूजा विधि

  • माघ पूर्णिमा के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, जलाशय में स्नान करना चाहिए।
  • स्नान के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • स्नान के पश्चात व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए।
  • मध्याह्न काल में गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देना चाहिए।
  • दान में तिल और काले तिल विशेष रूप से दान में देना चाहिए।
  • माघ माह में काले तिल से हवन और काले तिल से पितरों का तर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Purnima 2020 muhurat puja vidhi importance and significance
Magh Purnima 2020 - फोटो : अमर उजाला
  • माघ पूर्णिमा 2020 का मुहूर्त
फरवरी 8, 2020 को 16:03:05 से पूर्णिमा प्रारंभ
फरवरी 9, 2020 को 13:04:09 पर पूर्णिमा समाप्त
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed