शास्त्रों और पुराणों में नाग को देवता माना गया है। इनका दिखना बहुत ही शुभ भी माना जाता है यही वजह है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। भविष्यपुराण का पंचमी कल्प तो नागों की पूजा से ही संबंधित है। तो जानें हमारे शास्त्र पुराण नागों के बारे में क्या कहते हैं।
इस तरह सांपों का दिखना होता है शुभ, मिलता है धन लाभ
माना जाता है कि नाग अगर किसी मंदिर में या शिवलिंग पर लिपटा हुआ दिखे तो श्ाुभ्ा होता है। यह जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने और उन्नति का संकेत माना जाता है। इससे मनोकामना पूरी होती है।
सफेद सांप का दिखना बड़ा ही शुभ होता है। माना जाता है कि इससे धन लाभ मिलता है।
इस तरह सांपों का दिखना होता है शुभ, मिलता है धन लाभ
सांप पेड़ पर चढ़ता नजर आए तो इसे शुभ शगुन मानना चाहिए। माना जाता है कि जल्दी ही कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है।
इस तरह सांपों का दिखना होता है शुभ, मिलता है धन लाभ
दो मुंह वाले सांप का दिखना या घर में आना बड़ा ही शुभ शगुन माना जाता है। यह लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक माना जाता है।