Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laddu Gopal Chatti 2025: लड्डू गोपाल की छठी पर करें ये विशेष भोग अर्पण, पढ़ें पूरी पूजा विधि

Thu, 21 Aug 2025 10:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 10:01 AM IST
सार

Kanha ji Chhati: जैसे किसी नवजात शिशु के जन्म के छठे दिन घर में छठी पूजा की जाती है, उसी भावना के साथ बालगोपाल की भी यह रस्म मनाई जाती है। सनातन परंपरा के अनुसार, छठे दिन शिशु की शुद्धि व संरक्षण के लिए विशेष पूजा की जाती है, और उसी भावना से लड्डू गोपाल के लिए भी खास पकवान बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
Laddu Gopal Chatti 2025 Must-Offer These 5 Bhog Items Know the Puja Vidhi
कान्हा जी की छठी - फोटो : Amar Ujala

Laddu Gopal Chhathi: हर वर्ष जन्माष्टमी के छह दिन बाद लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाती है, और इस बार यह शुभ दिन 21 अगस्त 2025 को पड़ रहा है। जैसा कि भक्तजन लड्डू गोपाल को अपने घर के बालकृष्ण के रूप में मानते हैं, वैसे ही उनकी सेवा-सुश्रुषा भी एक नन्हे बालक की तरह ही की जाती है। ठीक वैसे ही जैसे किसी नवजात शिशु के जन्म के छठे दिन घर में छठी पूजा की जाती है, उसी भावना के साथ बालगोपाल की भी यह रस्म मनाई जाती है। सनातन परंपरा के अनुसार, छठे दिन शिशु की शुद्धि व संरक्षण के लिए विशेष पूजा की जाती है, और उसी भावना से लड्डू गोपाल के लिए भी खास पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन कढ़ी चावल प्रमुख रूप से बनाए जाते हैं क्योंकि बेसन और दही से बना यह भोजन शीतल और सात्त्विक माना जाता है।


Krishna Ji Ki Chhathi 2025: कान्हा जी की छठी आज, जानें पूजन विधि और महत्व
आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल की छठी पर कढ़ी-चावल के साथ और किन वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए, जिससे पूजा पूर्ण हो और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो।
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर सिर्फ भोलेनाथ ही नहीं, इन देवताओं की आराधना से भी मिलता है शुभ फल

Trending Videos
Laddu Gopal Chatti 2025 Must-Offer These 5 Bhog Items Know the Puja Vidhi
kadhi chawal - फोटो : Adobe stock

कढ़ी चावल
छठी के दिन लड्डू गोपाल को कढ़ी चावल का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस विशेष दिन पर तैयार की गई कढ़ी में प्याज-लहसुन का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जाता। केवल घर के शुद्ध मसालों से कढ़ी बनाई जाती है। मान्यता है कि दही और बेसन से बनी यह कढ़ी शरीर को ठंडक देती है और सात्त्विक भोजन का प्रतीक मानी जाती है।

Laddu Gopal Chatti 2025 Must-Offer These 5 Bhog Items Know the Puja Vidhi
makhane ki kheer - फोटो : instagram

मखाने की खीर
छठी के दिन मखाने की खीर भी भगवान को अर्पित की जाती है। यह खीर लड्डू गोपाल को विशेष रूप से प्रिय मानी जाती है। मखाने को दूध और थोड़े से मेवे के साथ पकाकर यह स्वादिष्ट और सात्त्विक भोग बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laddu Gopal Chatti 2025 Must-Offer These 5 Bhog Items Know the Puja Vidhi
Dhania Panjiri - फोटो : instagram

धनिया की पंजीरी
धनिया पंजीरी लड्डू गोपाल के पसंदीदा भोगों में से एक है। इसे देशी घी, गुड़ और सूखे धनिये से तैयार किया जाता है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पौष्टिक भी होती है, इसलिए इसे छठी के भोग में जरूर शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
Laddu Gopal Chatti 2025 Must-Offer These 5 Bhog Items Know the Puja Vidhi
makhan mishri - फोटो : instagram

माखन मिश्री
बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को माखन मिश्री अत्यंत प्रिय है। बचपन की लीलाओं में उनका माखन चुराना प्रसिद्ध है, इसलिए छठी के दिन यह भोग ज़रूर अर्पित किया जाता है। यह प्रेम और मासूमियत का प्रतीक भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed