फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami: आज कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें कान्हा का श्रृंगार, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Mon, 26 Aug 2024 05:46 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami Kanahiya Sringaar according to Rashi in Hindi
राशि अनुसार श्रीकृष्ण का श्रृंगार - फोटो : amar ujala

Krishna Shringar According To Rashi: आज यानी 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है।  हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में होता है। श्रीमद्भागवत कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त उनका जन्मदिन भव्य तरीके से मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखा जाता है और भगवान श्री कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।


इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी सांसारिक इच्छाएं दूर हो जाएंगी और आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को सजाने के लिए तरह-तरह के कपड़े और आभूषण पहनाएं जाते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस बार भी ग्रहों और राशियों का उत्तम संयोग बन रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप कान्हा का राशि अनुसार श्रृंगार करते हैं तो यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और ग्रहों का शुभ प्रभाव भी पड़ेगा।

Krishna Janmashtami Kanahiya Sringaar according to Rashi in Hindi
राशि अनुसार श्रीकृष्ण का श्रृंगार - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल है इसलिए मेष राशि के जातकों भगवान श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र पहनाने चाहिए और अगर घर में झांकी सजाते हैं तो उसमें भी लाल रंग का प्रयोग करें। 
 
Krishna Janmashtami Kanahiya Sringaar according to Rashi in Hindi
राशि अनुसार श्रीकृष्ण का श्रृंगार - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए वृषभ राशि वालों को  भगवान कृष्ण को चमकीले सफेद वस्त्र पहनाने चाहिए और घर की झांकी में जितना संभव हो सके सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami Kanahiya Sringaar according to Rashi in Hindi
राशि अनुसार श्रीकृष्ण का श्रृंगार - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह को हरा रंग प्रिय है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और झांकी में हरे रंग और हरियाली का प्रयोग करें।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Kanahiya Sringaar according to Rashi in Hindi
राशि अनुसार श्रीकृष्ण का श्रृंगार - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए कर्क राशि के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भगवान कृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाएं और झांकी में जितना संभव हो सके सफेद रंग का उपयोग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed