Krishna Janmashtami 2024: यूं तो हर दिन घरों में कृष्ण जी की पूजा की जाती है। लेकिन विशेष पूजा के लिए भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सबसे खास माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल इस तिथि पर पूरे भारत में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण जी के बाल रूप की पूजा की जाती है। इस दौरान सभी कृष्ण भक्त कान्हा की भक्ति में लीन होकर पूरे श्रृद्धाभाव से पूजा अर्चना करते हैं।
वहीं इस बार 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और जंयती योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। बालव और कौलव करण के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहती हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
2 of 7
Krishna Janmashtami 2024
- फोटो : freepik
दूध से अभिषेक
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कान्हा जी का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने पर आर्थिक परेशानियों का निवारण होता है।
3 of 7
Krishna Janmashtami 2024
- फोटो : freepik
मंत्र का जाप
जन्माष्टमी पर पूजा के दौरान ''क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:'' मंत्र का जाप करने से शत्रु का भय कम होता है।
4 of 7
Krishna Janmashtami 2024
- फोटो : अमर उजाला
मोरपंख की पूजा
वैवाहिक जीवन में खुशियां और रिश्तों में मनमुटाव दूर करने के लिए जन्माष्टमी पर घर में मोरपंख लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही मोरपंख की पूजा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होता है।
5 of 7
Krishna Janmashtami 2024
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल संतान स्तोत्र का पाठ
जन्माष्टमी का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाओं संतान सुख की प्राप्ति के लिए उपवास रखती हैं। इस दौरान गोपाल संतान स्तोत्र का पाठ करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है।