{"_id":"5d4bbae58ebc3e6c97362711","slug":"know-about-how-eid-adha-is-celeberated-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें कैसे मनाई जाती है बकरा ईद और कब हुई थी इसकी शुरुआत","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
जानें कैसे मनाई जाती है बकरा ईद और कब हुई थी इसकी शुरुआत
12 अगस्त को देशभर में बकरा ईद मनाया जाएगा। बकरा ईद कुर्बानी का त्योहार है। बकरा ईद को ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह त्योहार हर साल जिलहिज्ज के महीने में लोग मनाते हैं। बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर, अंग्रेजी कैलेंडर से थोड़ा छोटा होता है। इसमें अंग्रेजी कैलेंडर से 11 दिन कम माने जाते हैं।
2 of 5
- फोटो : PTI
बकरा ईद का त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा दी गई कुर्बानी के बाद शुरू हुआ। सपने में मिले अल्लाह के आदेश पर इब्राहिम को अपनी प्रिय चीज कुर्बान करनी थी। इस पर इब्राहिम ने अपने सभी प्रिय जानवर कुर्बान कर दिए। लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा कुर्बानी का सपना आया तो उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी दी और बाद में आंखें खोली तो पाया कि उनका बेटा खेल रहा है। उसकी जगह पर एक बकरे की कुर्बानी खुद हो गई थी। तभी से बकरे की कुर्बानी की प्रथा चली आ रही है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे होती है त्योहार की शुरुआत
जिन लोगों के घर में बकरा पालन हो रहा होता है, वे अपने प्रिय बकरे की कुर्बानी देते हैं। लेकिन जिन लोगों के घर में ऐसा नहीं होता और वे कुर्बानी देना चाहते हैं तो उन्हें कुछ दिन पहले बकरा खरीदकर लाना होता है ताकि उस बकरे से उन्हें लगाव हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ani
बकरा ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल सुबह की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के बाद बकरे का मीट तीन हिस्सों में बांटा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गोश्त के इन तीन भागों में एक भाग गरीबों के लिए, दूसरा भाग रिश्तेदारों में बांटने के लिए और तीसरा भाग अपने पास रखा जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।