फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई दूज : बहनें राशि के अनुसार लगाएं भाई को तिलक और कतई न करें ये भूल

Fri, 09 Nov 2018 11:27 AM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Fri, 09 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
know about bhai dooj tilak according zodiac sign by Dr. Vinay Bajrangi
भाई दूज

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक कर उसे मिठाई खिलाती है, तो उसे यम का भय नहीं सताता। उन भाई-बहनों की अकाल मृत्यु नहीं होती। वह यमराज के भय से मुक्त रहते हैं।



पौराणिक कथा-  
ग्रहों के राजा सूर्य देव की पत्नी छाया से उनकी दो संतान उत्पन्न हुई, जिनका नाम यमुना और यम था। एक बार यमुना अपने भाई को अपने घर भोजन हेतु आमंत्रित करती है। बहन के आमंत्रण पर यमराज कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन उनके घर जाते हैं। बहन यमुना ने अपने भाई यम का बहुत मान-सम्मान किया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहन से कोई एक वर मांगने को कहा। तब यमुना ने यम से वर मांगा कि जो बहन कार्तिक माह शुक्लपक्ष की द्वितीया को अपने भाई को टीका लगाकर कुछ पकवान खिलाए, उसे व उसके भाई को कभी भी यम का भय न सताये। तब यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना जी को यह वरदान दिया। तब ही से कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया को भाईदूज मनाने की परम्परा चली आ रही है।

आइए जानते हैं कि आज भाई दूज के दिन बहनें अपने भाईयों को किस रंग का तिलक लगाएं और कौन सा काम भूलकर भी न करें —

know about bhai dooj tilak according zodiac sign by Dr. Vinay Bajrangi
aries - फोटो : aries

मेष-
यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बांधे। लेकिन उसे तिलक लगाते समय बहन भूलकर भी आज काले वस्त्र धारण न करें।

know about bhai dooj tilak according zodiac sign by Dr. Vinay Bajrangi
taurus - फोटो : taurus

वृषभ-
यदि आपके भाई की राशि वृषभ है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली, जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहन इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about bhai dooj tilak according zodiac sign by Dr. Vinay Bajrangi
gemini sign

मिथुन -  
यदि आपके भाई की राशि मिथुन है, तो लाल रंग के सिन्दूर से उसका तिलक करें व ध्यान रहे उसके बाद उसके ललाट पर जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहन इस दिन भूलकर भी नीले वस्त्र न पहने व भाई के हाथ में पीले रंग की मौली बांधे।

विज्ञापन
know about bhai dooj tilak according zodiac sign by Dr. Vinay Bajrangi
cancer sign

कर्क-  
यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहन इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed