फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalashtami July 2021: कालाष्टमी पर आज ये उपाय करने से दूर होंगे सारे संकट

Thu, 01 Jul 2021 07:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Jul 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
Kalashtami July 2021 date Kalashtami ke upay
कालाष्टमी व्रत जुलाई 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आषाढ़ कालाष्टमी व्रत 1 जुलाई, गुरुवार को रखा जाएगा। प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन शिव शंकर के रुद्र स्वरूप भगवान काल भैरव की पूजा और उपवास करने का विधान है। कालभैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। भगवान काल भैरव की पूजा से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही कालाष्टमी के दिन व्रत रखकर भगवान भैरव की पूजा से साधक के जीवन के संकट और समस्याएं दूर हो जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 01 जुलाई को अपराह्न 02:01 बजे से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 02 जुलाई को अपराह्न 03:28 बजे होगा। कालाष्टमी के दिन विधि-विधान के साथ पूजन करें और भैरव जी को जलेबी अर्पित करें। पूजा के दौरान भैरव चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके अलावा कालाष्टमी के दिन आप इन उपायों को कर भैरवजी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Kalashtami July 2021 date Kalashtami ke upay
कालाष्टमी व्रत जुलाई 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें। 

Kalashtami July 2021 date Kalashtami ke upay
कालाष्टमी व्रत जुलाई 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस विधि से पूजन करने पर भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalashtami July 2021 date Kalashtami ke upay
कालाष्टमी व्रत जुलाई 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी। 

विज्ञापन
Kalashtami July 2021 date Kalashtami ke upay
कालाष्टमी व्रत जुलाई 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

कालाष्टमी के दिन भैरव देव की कृपा पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को वस्त्र दान करें। यह उपाय करने से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की में मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed