फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

Wed, 17 Aug 2022 06:04 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Kab Hai Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi
जन्माष्टमी 18 अगस्त, गुरुवार के दिन पड़ रही है। - फोटो : ANI

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। जन्माष्टमी की पूजा खासकर मथुरा, वृंदावन और द्वारिका में विधि-विधान से की जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। निसंतान स्त्रियां संतान की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत करती हैं। हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 18 अगस्त, गुरुवार के दिन पड़ रही है। श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी के साथ रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार जन्माष्टमी पर वृद्धि योग बन रहा है, इसे बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं इस बार जन्माष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि के बारे में।  

Janmashtami 2022 Kab Hai Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi
जन्माष्टमी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

जन्माष्टमी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी तिथि: 18 अगस्त 2022,  गुरुवार
अष्टमी तिथि का आरंभ: 18 अगस्त, गुरुवार रात्रि  09: 21 मिनट से 
अष्टमी तिथि का समाप्त:19 अगस्त, शुक्रवार रात्रि 10:59 मिनट तक

Janmashtami 2022 Kab Hai Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi
जन्माष्टमी 2022 की तिथि, शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला।

जन्माष्टमी 2022 विशेष मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त 12: 05 मिनट से 12:56 मिनट तक 
वृद्धि योग: 17 अगस्त, बुधवार,  दोपहर 8: 56 मिनट से 18 अगस्त, गुरुवार, रात्रि 8: 41 मिनट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Kab Hai Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi
जन्माष्टमी के दिन राहुकाल  - फोटो : iStock

जन्माष्टमी के दिन राहुकाल 
18 अगस्त, गुरुवार दोपहर 02: 06 मिनट से 03: 42 मिनट तक होगा

विज्ञापन
Janmashtami 2022 Kab Hai Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi
ऐसे करें जन्माष्टमी के दिन पूजा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जन्माष्टमी पूजन विधि

  • जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।
  • इस दिन भगवान श्री कृष्ण को दूध और गंगाजल से स्नान करवाया जाता है और साथ ही नए वस्त्र पहनाए जाते हैं।  
  • इसके बाद उन्हें मोरपंख, बांसुरी, मुकुट, चंदन, वैजंयती माला, तुलसी दल आदि से सजाया जाता है। 
  • इसके बाद उन्हें फल, फूल, मखाने, मक्खन, मिश्री का भोग, मिठाई, मेवे आदि अर्पित करें। 
  • फिर भगवान श्री कृष्ण के सम्मुख दीप-धूप जलाएं। 
  • आखिर में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आरती उतारें और प्रसाद सभी में बांटे। 
  • साथ ही, पूजन के दौरान हुई भूल चूक की क्षमा मांगें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed