फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2025: होली की अग्नि में गलती से भी न डालें ये 4 चीजें, अन्यथा हो सकती है हानि

Wed, 12 Mar 2025 04:34 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 04:34 AM IST
सार

Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन का उद्देश्य नकारात्मकता को नष्ट करना और सकारात्मकता का स्वागत करना होता है। इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखने से हम घर में शांति, समृद्धि और सुख बना सकते हैं। होलिका दहन की अग्नि में उपयुक्त चीजों का अर्पण करने से हम न केवल पारिवारिक सुख सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा से भी बच सकते हैं। 

विज्ञापन
Holika Dahan Dos and Don'ts What Not to Throw into the Fire or agni of Holika
होलिका दहन - फोटो : amar ujala

Dos and Donts On Holika Dahan: होलिका दहन का पर्व बुराई के खिलाफ अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है, लेकिन इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। होलिका दहन की आग में कुछ चीज़ों को डालने से बचना चाहिए, क्योंकि ये चीज़ें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं या धार्मिक दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं।


Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का मीन राशि में गोचर, जानें मिथुन राशि पर प्रभाव ?
होली का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह एक दो दिवसीय पर्व है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेला जाता है। हालांकि, कई लोग होलिका दहन के दौरान अनजाने में कुछ ऐसी चीजें अग्नि में डाल देते हैं, जो उनके परिवार में समस्याएं ला सकती हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है और कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता।
Holi 2025 Upay: ग्रह दोष से मुक्ति के लिए होली के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी सकारात्मकता
इसलिए होलिका दहन के समय यह जरूरी है कि कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाए। होलिका दहन की अग्नि में कुछ चीजें डालने से बचना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकती हैं और धार्मिक दृष्टिकोण से भी इनकी मानी नहीं जाती। आइए जानते हैं, होलिका दहन की अग्नि में कौन सी चीजें नहीं डालनी चाहिए। 
Rahu Remedies on Holi: होली पर बेहद उग्र होते हैं राहु, झगड़े और एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

Holika Dahan Dos and Don'ts What Not to Throw into the Fire or agni of Holika
होलिका दहन - फोटो : एजेंसी।

टूटी हुई गेहूं की बालियां
होलिका दहन की अग्नि में गेहूं की टूटी हुई बालियां डालने से बचना चाहिए। अगर आप गेहूं की बालियां दहन के लिए लेकर आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वे टूटी या सूखी न हों। ऐसी बालियों को जलाने से घर में दुर्भाग्य का वास हो सकता है। इससे न केवल घर का धन-धान्य घट सकता है, बल्कि रोजी-रोटी का संकट भी उत्पन्न हो सकता है। हमेशा पूर्ण और ताजे गेहूं की बालियों का ही उपयोग करें।

Holika Dahan Dos and Don'ts What Not to Throw into the Fire or agni of Holika
होलिका दहन - फोटो : Adobe stock

पानी वाला नारियल
पानी वाला नारियल को पूजा में तो रखा जा सकता है, लेकिन होलिका दहन की अग्नि में इसे डालना अशुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि पानी वाला नारियल डालने से घर की सुख-समृद्धि पर विपरीत असर पड़ सकता है। नारियल का उपयोग शुभ कार्यों में होता है, लेकिन होलिका दहन में इसे डालने से घर में दरिद्रता और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अत: होलिका दहन में किसी भी प्रकार के पानी वाले नारियल को अग्नि में नहीं डालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan Dos and Don'ts What Not to Throw into the Fire or agni of Holika
होलिका दहन - फोटो : Freepik.com

सफेद चीजें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि में सफेद चीजें डालना वर्जित है। सफेद रंग का संबंध शांति और सकारात्मकता से होता है, लेकिन होलिका दहन में इसे डालने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है, जिससे घर में संकट और परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा, इस दिन सफेद चीजें लेना और देना भी मना होता है। इस दिन सफेद रंग से बचना चाहिए ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और नकारात्मकता का प्रभाव न पड़े।

विज्ञापन
Holika Dahan Dos and Don'ts What Not to Throw into the Fire or agni of Holika
होलिका दहन - फोटो : instagram

टूटे हुए अनाज के दाने
होलिका दहन में गेहूं, चावल या अन्य अनाज के दाने अर्पित करने की परंपरा है, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि उन अनाज के दाने टूटे हुए न हों। टूटे हुए अनाज डालना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में आर्थिक संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह परिवार की समृद्धि को प्रभावित कर सकता है और घर में बीमारियों को आमंत्रित कर सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed