Holika Dahan Bhadra Time: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, और अगले दिन धुलंडी मनाई जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली खेलते हैं और पुराने गिले-शिकवे दूर करते हैं। होलिका दहन 2025 का आयोजन इस साल विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि भद्रा की स्थिति के कारण होलिका दहन के लिए निर्धारित समय में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, भद्रा के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करना मना होता है, और होलिका दहन में भी इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है।
Holika Dahan 2025: होलिका दहन के लिए मिलेंगे सिर्फ इतने घंटे, यहां देखें शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:17 AM IST
सार
Holika Dahan Kab Hai: 13 मार्च 2025 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट के बाद से शुरू होगा, जब भद्रा समाप्त हो जाएगी। इस समय का सही उपयोग करने से हम अपने घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन