फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?

Wed, 12 Mar 2025 11:32 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:32 AM IST
सार

29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जिससे इस खगोलीय घटना का ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Solar Eclipse 2025 Date Kab Hai After Chandra Grahan Surya Grahan Kab Lagega in India News in Hindi
सूर्य ग्रहण 2025 तिथि और समय - फोटो : adobe stock

Surya Grahan 2025 Date: 14 मार्च 2025 साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जिससे इस खगोलीय घटना का ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाएगा।



सूर्य ग्रहण 2025 तिथि और समय
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 2:21 बजे शुरू होकर शाम 6:14 बजे तक रहेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि सूर्य का केवल एक भाग चंद्रमा द्वारा आच्छादित होगा। यह ग्रहण चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर घटित होगा।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का होगा राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Solar Eclipse 2025 Date Kab Hai After Chandra Grahan Surya Grahan Kab Lagega in India News in Hindi
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2025? - फोटो : Freepik

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2025?
यह सूर्य ग्रहण कई देशों में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। यह विशेष रूप से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और कुछ अफ्रीकी क्षेत्रों में दिखाई देगा। 

 

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

Surya Gochar 2025: होली बाद सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन तीन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

Solar Eclipse 2025 Date Kab Hai After Chandra Grahan Surya Grahan Kab Lagega in India News in Hindi
क्या भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा? - फोटो : Freepik

क्या भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। चूंकि यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार घटित नहीं होगी, इसलिए भारत में इस ग्रहण का कोई धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव नहीं माना जाएगा। यही कारण है कि भारत में इस ग्रहण के लिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse 2025 Date Kab Hai After Chandra Grahan Surya Grahan Kab Lagega in India News in Hindi
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें? - फोटो : adobe stock

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • इस दौरान भगवान विष्णु और शिवजी का ध्यान करें और मंत्र जाप करें।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर घर की शुद्धि करें।
  • जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें।

 

विज्ञापन
Solar Eclipse 2025 Date Kab Hai After Chandra Grahan Surya Grahan Kab Lagega in India News in Hindi
क्या न करें? - फोटो : freepik

क्या न करें?

  • ग्रहण के दौरान भोजन पकाने और खाने से बचें।
  • धार्मिक कार्यों या पूजा-पाठ को स्थगित रखें।
  • इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed