फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: 499 सालों बाद बन रहा है होली पर ये शुभ संयोग

Wed, 04 Mar 2020 10:00 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 04 Mar 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
holi 2020 this holi to bring shubh sanyog after 499 years
holi - फोटो : holi

रंगों का उत्सव होली 10 मार्च को देश और दुनियाभर में खेली जाएगी। वैसे हिंदू धर्म में जितने भी त्योहार मनाए जाते हैं, सभी को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है और होली पर्व भी उन्हीं त्योहारों में से एक है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन करने के बाद अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल की होली बेहद खास है। खास इसलिए, क्योंकि इस बार तकरीबन 500 साल बाद होली में शुभ संयोग बन रहा है। 

holi 2020 this holi to bring shubh sanyog after 499 years
Holi - फोटो : अमर उजाला

इस बार होली के खास मौके पर ग्रह-नक्षत्रों का बेहद खास संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 499 साल बाद बना है। भारतीय वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 9 मार्च को है। इस दौरान गुरु बृहस्पति और शनि अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे। जिसे सुख-समृद्धि और धन-वैभव के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। देवगुरु धनु राशि में और शनि मकर राशि में रहेंगे। इससे पहले ग्रहों का यह संयोग 3 मार्च 1521 में बना था। 

holi 2020 this holi to bring shubh sanyog after 499 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक ओर गुरु बृहस्पति जहां जहां ज्ञान, संतान, गुरु, धन-संपत्ती के प्रतिनिधि हैं तो वहीं शनि न्याय के देवता हैं। शनि का फल व्यक्ति के उसके कर्मों के अनुसार मिलता है। अर्थता यदि व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो उसे अच्छे फल और बुरे कार्य करता है तो शनि उसे विभिन्न रूप में दंडित करता है। होली पर इन दोनों ग्रह की शुभ स्थिति किसी शुभ योग से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2020 this holi to bring shubh sanyog after 499 years
holi 2020 - फोटो : holi 2020

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक दोनों ग्रहों की यह स्थिति बेहद ही शुभ है। रंगों के उत्सव होली के त्योहार को प्रेम-सद्भावना, भाईचारा और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस बार ग्रहों के खास संयोग के कारण रंगों का यह त्योहार सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देने वाला होगा। होली के रंग सभी के जीवन में खुशियां लाएंगे और होलिका दहन से आपके कष्ट दूर होंगे।

विज्ञापन
holi 2020 this holi to bring shubh sanyog after 499 years
holi - फोटो : holi

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
9 मार्च, सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा
संध्या काल में- 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक
भद्रा पुंछा - सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed