फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। रंगो के इस त्योहार की धूम देशभर में देखने को मिलती है। होली के दिन लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल, रंग लगाते हैं। होली का त्योहार फाल्गुन माह में होलिका दहन से शुरू होता है। आइए, अब जानते हैें इस साल कब मनाई जाएगी होली और किस दिन होगा होलिका दहन.....
{"_id":"5e4523cc8ebc3ee5ec0953c3","slug":"holi-2020-date-time-shubh-muhurat-importance-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: कब मनाई जाएगी होली और किस दिन होगा होलिका दहन? किन बातों का रखना होगा ध्यान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Holi 2020: कब मनाई जाएगी होली और किस दिन होगा होलिका दहन? किन बातों का रखना होगा ध्यान
Thu, 13 Feb 2020 05:46 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Holi 2020
- फोटो : Holi 2020
कब है होली?
- 10 मार्च, मंगलवार
होलिका दहन
- 9 मार्च, सोमवार
होलिका दहन शुभ मुह्रर्त
- संध्या काल में- 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक
-
भद्रा पुंछा - सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
-
भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक
अगली स्लाइड्स में जानिए इस होली में किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान......
- कुछ लोगों के लिए पर्व की छुट्टी सोने के लिए लकी ड्रा के समान होती है और लोग उस दिन देर तक सोते हैं या फिर कुछ लोग शाम के समय सोते हैं। होली का पर्व साधना का पर्व है। इस शुभ दिन सुबह और शाम को न सोएं। होली के दिन सिर्फ बीमार, वृद्ध और गर्भवती स्त्री को ही सोने की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- होली के दिन घर में किसी भी मनमुटाव न रखें और न ही किसी से झगड़ा करें। इस दिन किसी भी प्रकार की तू-तू, मैं-मैं करने से बचें और परिजनों, मित्रों के साथ पर्व का पूरा आनंद लें। होली के दिन किसी पर भूलकर भी क्रोध न करें। ध्यान रहे कि जिसके घर में लोग बात-बात में क्रोध करते हैं और जिनके यहां हर समय कलह होती रहती है, उनके घर पर लक्ष्मी नहीं आती है।
विज्ञापन
- होली के दिन भूलकर भी घर में अपशब्द का प्रयोग न करें और न ही किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार करें। होली के पावन पर्व पर महिलाओं की मर्यादा और बुजुर्गों के सम्मान का पूरा ख्याल रखें। रंग डालते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वह दूसरे व्यक्ति की आंख, नाक, कान, मुंह में न जाने पाए।