फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindu Nav Samvatsar 2080: आज से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 शुरू ,जानें इस बार क्या होने वाला है खास

Wed, 22 Mar 2023 12:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hindu New Year 2023 Date Know Hindu Nav Varsh Kab Hai and Auspicious Yog
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने - फोटो : self
Nav Samvatsar 2080: हिंदू नववर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि आज है। हिन्दू नववर्ष का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। जिस प्रकार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है ठीक उसी तरह चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है। 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। इस संवत्सर का नाम नल होगा और इसके अधिपति बुध ग्रह और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे। इस नव संवत्सर में ऐसे कई मौके आएंगे, जिस शुभ मुहूर्त में व्यापारी अपनी बही का पूजन कर सकते हैं।  आइए जानते हैं नवसंवत्सर 2080 के बारे में विशेष बातें। 


Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए नौ देवियों को अलग-अलग भोग लगाने के फायदे
Bhutadi Amavasya 2023: कब है भूतड़ी अमावस्या? जानें सही तिथि और इसका महत्व
Hindu New Year 2023 Date Know Hindu Nav Varsh Kab Hai and Auspicious Yog
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने

हिन्दू नववर्ष का महत्व
हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब हिन्दू नव वर्ष का आरंभ होता है तब बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला पर्व मां दुर्गा के स्वागत से आरंभ होता है चैत्र प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है जो पूरे 9 दिन तक चलती है। 

Hindu New Year 2023 Date Know Hindu Nav Varsh Kab Hai and Auspicious Yog
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने

नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने
हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैसे तो हर साल 12 महीने का होता है, लेकिन इस बार अधिक मास होने से इस नव वर्ष में 13 महीने होंगे। यहां पढ़ें महीनों के नाम और तिथि। 

नव संवत्सर 2080 के महीने  तिथि 
चैत्र माह 22 मार्च 2023 - 6 अप्रैल 2023
वैशाख माह 7 अप्रैल 2023 - 5 मई 2023
ज्येष्ठ माह 6 मई 2023 - 4 जून 2023
आषाढ़ माह 5 जून 2023 - 3 जुलाई 2023
श्रावण माह 4 जुलाई 2023 - 31 अगस्त 2023
(अधिक माह होने से यह महीना इस बार 60 दिन का होगा)
भाद्रपद माह 1 सितंबर 2023 - 29 सितंबर 2023
आश्विन माह 30 सितंबर 2023 - 28 अक्टूबर 2023
कार्तिक माह 29 अक्टूबर 2023 - 27 नवंबर 2023
मार्गशीर्ष माह 28 नवंबर 2023 - 26 दिसंबर 2023
पौष माह 27 दिसंबर 2023 - 25 जनवरी 2024
माघ माह 26 जनवरी 2024 - 24 फरवरी 2024
फाल्गुन माह 25 फरवरी 2024 - 25 मार्च 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu New Year 2023 Date Know Hindu Nav Varsh Kab Hai and Auspicious Yog
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने - फोटो : amar ujala

हिंदू नव वर्ष 2023 मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू - 21 मार्च 2023, रात 10.52
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त - 22 मार्च 2023, रात 8.20
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6:29 - सुबह 7:39 (22 मार्च 2023)

विज्ञापन
Hindu New Year 2023 Date Know Hindu Nav Varsh Kab Hai and Auspicious Yog
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने

हिन्दू नव वर्ष के अन्य नाम 
हिंदू नव वर्ष के दिन विभिन्न राज्य में भी नव वर्ष मनाया जाता है वो भी अलग अलग नामों से। आइए जानते हैं इसके बारे में। सिंधि समाज के लोग इस दिन को चेटी चंड के नाम से पुकारते हैं। महाराष्ट्र में मराठी नववर्ष के रूप में गुड़ी पड़वा के नाम से मनाया जाता है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना  में उगादी के नाम से पहचाना जाता है। गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग संवत्सर पड़वो के नाम से बुलाते हैं। कश्मीरी नववर्ष के रूप में इसे नवरेह के नाम से जानते हैं। और मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed