फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej Upay 2025: हरतालिका तीज पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, प्रेम जीवन बनेगा सुखमय

Mon, 25 Aug 2025 12:28 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:28 PM IST
सार

Hartalika Teej Upay 2025: हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इस साल 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन सुखमय, पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला उपवास रखती है।

विज्ञापन
Hartalika Teej Upay 2025 Astro Remedies According To Zodiac Sign For Happy Married Life
Hartalika Teej Upay 2025 - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej Upay 2025: हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इस साल 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन सुखमय, पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। यह उपवास कठिन व्रतों में से एक है, क्योंकि इसका पारण अगने दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। इसके अलावा हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मिट्टी से बने शिव-पार्वती की उपासना का विधान है। यह प्रथा सदियों पुरानी है जिसका अपना खास महत्व है। वहीं रिश्तों में प्रेम, विश्वास, कुशल संवाद आदि के लिए कुछ खास उपाय भी करती हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के मुताबिक भी ये उपाय कर सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर क्यों मिट्टी के शिवलिंग बनाकर करते हैं पूजा, जानिए महत्व और नियम

Hartalika Teej Upay 2025 Astro Remedies According To Zodiac Sign For Happy Married Life
हरतालिका तीज 2025 - फोटो : freepik
हरतालिका तीज पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय
  • मेष राशि के लोग हरतालिका तीज पर शिवलिंग की पूजा करें। इस दौरान आप गंगाजल से अभिषेक करें। इसके प्रभाव रिश्तों में चल रही समस्याएं दूर होती हैं।
  • वृषभ राशि की महिलाएं शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। यह आपके लिए लाभकारी उपाय हो सकता है।
Hartalika Teej Upay 2025 Astro Remedies According To Zodiac Sign For Happy Married Life
हरतालिका तीज 2025 - फोटो : freepik
  • मिथुन राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर देवी पार्वती को हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।    
  • कर्क राशि की महिलाएं तीज के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। फिर रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
  • सिंह राशि की महिलाएं महादेव की विधि-विधान से पूजा करें। फिर आप शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाएं। इससे घर में सकारात्मकता का वास बना रहता है।
 

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर करें इन मंत्रों का जाप, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej Upay 2025 Astro Remedies According To Zodiac Sign For Happy Married Life
हरतालिका तीज 2025 - फोटो : अमर उजाला
  • कन्या राशि की महिलाएं गरीब और असहाय लोगों को धन का दान करें। इससे शिव-पार्वती की कृपा जीवन पर बनी रहती है।
  • तुला राशि की महिलाएं तीज पर पंचामृत से अभिषेक करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और तनाव कम होता है।
  • वृश्चिक राशि की महिलाएं पशु-पक्षियों को भोजन खिलाएं। यह उपाय आपके लिए शुभ रहेगा, जिसके प्रभाव से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती है।

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर इस बार विशेष संयोग में व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन
Hartalika Teej Upay 2025 Astro Remedies According To Zodiac Sign For Happy Married Life
हरतालिका तीज 2025 - फोटो : adobe
  • धनु राशि की महिलाएं पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती की उपासना करें। साथ ही सच्चे भाव से दान-दक्षिणा जैसे शुभ काम करें। 
  • मकर राशि की महिलाएं तीज पर शिवलिंग पर काले तिल चढ़ा सकती हैं। 
  • कुंभ राशि वाले तीज के दिन हरी चीजों का दान करें। इससे जीवन में प्रेम बढ़ता है।
  • मीन राशि की महिलाएं हरतालिका तीज के दिन व्रत कथा का पाठ करें। इससे रिश्तों में समझ बढ़ती हैं।
 

Hartalika Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो पहले जान लें जरूरी नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed