फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर जरूर करें ये 4 काम, वैवाहिक जीवन की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Tue, 27 Aug 2024 04:37 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 27 Aug 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 date ke upay for a beautiful married life in hindi
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। ये पर्व कुंवारी कन्या के लिए भी बहुत खास होता है। कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि बहुत सी महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना कर रही होती हैं। ऐसे लोगों के लिए हरतालिका तीज का ये पर्व बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जो महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन से परेशान हैं, वो 6 सितंबर को पूजा के अलावा कुछ उपाय भी कर सकती हैं, जिन्हें करके आप वैवाहिक जीवन में वापस खुशियां प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही जिन जातकों के विवाह में अड़चन आ रही है, उन्हें भी इन उपायों के बारे में जानना चाहिए। आइए अब उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Hartalika Teej 2024 date ke upay for a beautiful married life in hindi
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : istock

हरतालिका तीज व्रत वाले दिन शिव जी और मां पार्वती विधि-विधान से पूजा करें। आखिर में हरतालिका तीज से संबंधित व्रत कथा जरूर सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को प्रसाद स्वरूप अपने पति को जरूर खिलाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

Hartalika Teej 2024 date ke upay for a beautiful married life in hindi
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : Amar Ujala

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखें और शाम में सोलह शृंगार करके अपने आस-पास किसी भी शिव के मंदिर में जल चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र' का जाप करें। साथ ही संभव हो तो, मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें, वहीं चुनरी में अपनी श्रद्धानुसार 7, 11, या 21 रुपये बांधें। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 date ke upay for a beautiful married life in hindi
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : istock

कुंवारी कन्याएं अगर मनचाहा वर चाहती हैं तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में माता पार्वती और भगवान शिव को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। इसके बाद नंदी और भगवान शिव को शहद चढ़ाएं। फिर मां पार्वती से मनचाहे वर के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी पार्वती की कृपा होती है और मनचाही मुराद पूरी होती है।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 date ke upay for a beautiful married life in hindi
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : istock

हरतालिका तीज के दिन पूजा संपन्न करने के बाद कम से कम पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को श्रद्धानुसार कुछ कपड़ों का दान करें। साथ ही उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed