फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Amavasya 2024: आज हरियाली अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, पापों से मिलेगी मुक्ति

Sun, 04 Aug 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Hariyali amavasya 2024 Date Donate these things on Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या पर क्या दान करें - फोटो : amar ujala

Hariyali Amavasya 2024 Daan: सनातन धर्म में अमावस्या का बहुत ही विशेष अर्थ बताया गया है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूजा, जप-तप और कुछ विशेष वस्तुओं का दान किया जाता है। साथ ही दान करने से जीवन सदैव खुशहाल रहता है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से आपके जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है। यह हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन पूजा जप-तप करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी चाहते हैं की जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं तो हरियाली अमावस्या पर पूजा कर दान जरूर करें। आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना फलदायी साबित होता है।


Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए क्यों बोलते हैं ‘बोल बम बम भोले’? जानें

Vastu : ट्रकों के पीछे क्यों लिखा होता है बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला? जानिए यहां

Hariyali amavasya 2024 Date Donate these things on Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या पर क्या दान करें - फोटो : istock

सफेद चीज का करें दान 
श्रावण मास में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। हरियाली अमावस्या पर चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, शक्कर और नारियल आदि का दान करना चाहिए। इससे जातक को शिव जी की कृपा प्राप्त होगी।

Hariyali amavasya 2024 Date Donate these things on Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या पर क्या दान करें - फोटो : Istock

दूध का करें दान 
श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ को दूध का अभिषेक भी किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का दान करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में हरियाली अमावस्या पर दूध का दान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali amavasya 2024 Date Donate these things on Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या पर क्या दान करें - फोटो : amar ujala

तिल का दान 
अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। काले तिल का दान करने से जातकों की कुंडली से बुरे ग्रहों का प्रभाव खत्म होता है।

विज्ञापन
Hariyali amavasya 2024 Date Donate these things on Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या पर क्या दान करें - फोटो : istock

अन्न धन का दान 
अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण भी किया जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसीलिए हरियाली अमावस्या के दिन अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed