फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Amavasya 2022 : हरियाली अमावस्या पर बना शुभ योग, राशि के अनुसार लगाएं पौधे पितृदेव होंगे प्रसन्न

Tue, 26 Jul 2022 02:11 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 Jul 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2022 Raj Yog Planting Saplings According To Zodiac Signs For Pitra Dosh In Hindi
Hariyali Amavasya 2022 : इस बार हरियाली अमावस्या 28 जुलाई, गुरुवार के दिन मनाई जा रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार सावन अमावस्या तिथि 27 जुलाई को रात 09 बजकर 10 मिनट से आरंभ हो जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
हरियाली अमावस्या को सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या सावन माह की अमावस्या की तिथि पर आती है। इस बार हरियाली अमावस्या 28 जुलाई, गुरुवार के दिन मनाई जा रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार सावन अमावस्या तिथि 27 जुलाई को रात 09 बजकर 10 मिनट से आरंभ हो जाएगी। जिसका समापन 28 जुलाई को रात साढ़े 11 बजे होगा। स्नान, दान और पूजा पाठ के लिए अमावस्या तिथि बहुत ही खास तिथि मानी जाती है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्ति के लिए हवन-पूजा, श्राद्ध, तर्पण आदि करने के लिए अमावस्या श्रेष्ठ तिथि होती है।
Hariyali Amavasya 2022 Raj Yog Planting Saplings According To Zodiac Signs For Pitra Dosh In Hindi
- फोटो : अमर उजाला

हरियाली अमावस्या शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022)तिथि पर तीन तरह के राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल साल 2022 की हरियाली अमावस्या के दिन शश,रुचक और हंस राजयोग बन रहा है। ये तीनों योग शनि,मंगल और बृहस्पति ग्रह के संयोग से बनता है। वहीं इन तीन राजयोग के अलावा हरियाली अमावस्या के दिन गुरु-पुष्य योग भी बन रहा है। गुरु-पुष्य योग बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग में किसी भी तरह का शुभ कार्य जरूर सफलता होता है।

Hariyali Amavasya 2022 Raj Yog Planting Saplings According To Zodiac Signs For Pitra Dosh In Hindi
स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाया गया।

श्रावण अमावस्या का महत्व

नारद पुराण के अनुसार श्रावण मास की अमावस्या को पितृ श्राद्ध,दान,होम और देव पूजा एवं वृक्षारोपण आदि शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।श्रावण मास में महादेव के पूजन का विशेष महत्त्व है लेकिन हरियाली अमावस्या पर विशेष तौर पर शिव-पार्वती के पूजन करने से उनकी सदैव कृपा बनी रहती है और प्रसन्न होकर वे अपने भक्तों की हर मनोकामना को शीघ्र पूर्ण करते हैं। कुंवारी कन्याएं इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इसके अलावा सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।  जिन लोगों की कुंडली में कालसर्पदोष,पितृदोष और शनि का प्रकोप है वे हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक,पंचामृत या रुद्राभिषेक करें तो उन्हें लाभ होगा। इस दिन शाम के समय नदी के किनारे या मंदिर में दीप दान करने का भी विधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2022 Raj Yog Planting Saplings According To Zodiac Signs For Pitra Dosh In Hindi
- फोटो : अमर उजाला

हरियाली अमावस्या पर पौधे लगाने का विशेष महत्व

हरियाली अमावस्या तिथि पर प्रकृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। इस दिन दान,स्नान,उपासना के साथ पौधे लगाने का विशेष महत्व है क्योंकि पेड़-पौधों को भी पितृ स्वरूप ही माना गया है। भविष्य पुराण में उल्लेख मिलता है कि जिसको संतान नहीं है उसके लिए वृक्ष ही संतान है। वृक्ष लगाने से वृक्ष में विद्धमान देवी-देवता पूजा करने वालों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।दिन-रात ऑक्सीजन देने वाले पीपल में ब्रह्मा,विष्णु व शिव का वास होता है।  पदम् पुराण में कहा गया है कि एक पीपल का वृक्ष लगाने से मनुष्य को सैंकड़ों यज्ञ करने से भी अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। पीपल के दर्शन से पापों का नाश,स्पर्श से लक्ष्मी की प्राप्ति  और पूजा से आयु बढ़ती है। 

विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2022 Raj Yog Planting Saplings According To Zodiac Signs For Pitra Dosh In Hindi
- फोटो : Pixabay
हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार लगाएं वृक्ष
मेष राशि: इस राशि के जातक आंवले का पौधा लगाएं। श्री हरि का प्रिय वृक्ष आंवला लगाने से श्री की प्राप्ति होती है।
वृष राशि: वृष राशि के लोगों को जामुन का पौधा लगाना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए  चंपा का पौधा लगाना शुभ होगा।
कर्क राशि: आप पीपल का पौधा लगाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed