Vat Savitri Vrat Wishes: आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या है और आज ही देश के कई हिस्सों में वट सावित्री व्रत का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह वट सावित्री व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने पर पति की लंबी उम्र, तरक्की व अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर देवी सावित्री ने यमराज से पति सत्यवान के प्राण वापिस ले लिए थे। इसलिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा और सावित्री-सत्यवान के प्रेम व त्याग का स्मरण किया जाता है।
यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में मनाया जाता है, जिसे सावित्री अमावस्या और वट पूर्णिमा भी कहते हैं। यहां सभी सुहागिनें एकजुट होकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और खुशहाल जीवन व रिश्तों में प्रेम बनाए रखने के लिए सभी को इस त्योहार की शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपनी सहेली, बहनें और माताओं को वट सावित्री की शुभकामनाएं दे सकती हैं।
Vat Savitri Vrat Pujan Samagri List: इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी मानी जाती है वट सावित्री पूजा, जानिए महत्व
Vat Savitri Vrat 2025: दुर्लभ और शुभ संयोग में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें सही तिथि, शुभ संयोग और महत्व
2 of 10
Vat Savitri 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
रखा है व्रत मैंने, बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ
वट सावित्री की शुभकामनाएं
3 of 10
Vat Savitri 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
प्रकृति, धार्मिक आस्था एवं अखंड सौभाग्य के पावन पर्व
वट सावित्री व्रत की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
आप सभी की हर मनोकामना पूर्ण हों
4 of 10
Vat Savitri 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे
मांग में सिंदूर सजा रहे
होठों की मुस्कान बनी रहे
वट सावित्री की शुभकामनाएं
5 of 10
Vat Savitri 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं