{"_id":"6788b23e855687a8a50459f3","slug":"happy-sakat-chauth-2025-wishes-images-quotes-messages-and-status-in-hindi-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sakat Chauth 2025 Wishes: सकट चौथ के खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sakat Chauth 2025 Wishes: सकट चौथ के खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:07 AM IST
सार
Sakat Chauth 2025 Wishes: हर वर्ष माघ मास की चतुर्थी तिथि को सकट का पर्व मनाया जाता है, इस साल 17 जनवरी 2025 को सकट का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, तरक्की, खुशहाली और संकटों के निवारण के लिए रखा जाता है
विज्ञापन
1 of 8
Sakat Chauth 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sakat Chauth 2025 Wishes: हर वर्ष माघ मास की चतुर्थी तिथि को सकट का पर्व मनाया जाता है, इस साल 17 जनवरी 2025 को सकट का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, तरक्की, खुशहाली और संकटों के निवारण के लिए रखा जाता है, जो माता सकट की पूजा को समर्पित है।
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सकट के पर्व में भगवान गणेश का पूजन भी किया जाता है, उनके आशीर्वाद से संतान के जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। यदि सच्चे भाव से सकट चौथ पर गजानन उपासना की जाए, तो जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है। यह पर्व नवविवाहिता के लिए और भी खास माना गया है, कहा जाता है कि अगर नवविवाहिता सकट का उपवास रखती हैं, तो संतान प्राप्ति के योग का निर्माण होता है।
भारत में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से यह व्रत किया जाता है, यहां सभी महिलाएं किसी एक घर में एकत्रित होकर सकट व्रत की कथा सुनती हैं, साथ ही सभी एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देती हैं, ऐसे में आप यहां दिए गए खूबसूरत संदेशों के माध्यम से अपनी सहेली और परिवार की सभी महिलाओं को सकट के पर्व की शुभकामनाएं दे सकती हैं।
धरती पर बारिश की बूंदे बरसे, आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
गणेश जी से बस यही दुआ है, आप खुशी के लिए नहीं, खुशी आपके लिए तरसे
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
अपने चरणों से लगा के मेरे गम को दूर कर दो,
जुदा ना हो पाए आपसे कभी इतना मजबूर कर दो,
मेरी नस-नस में बस जाए नाम आपका मेरे ईश्वर,
किसी को ना देखूं आपके सिवा मुझे इतना मजबूर कर दो
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।