फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Raksha Bandhan 2021 Wishes: रक्षाबंधन के मौके पर प्यार भरे इन संदेशों को भेजकर भाई-बहन बांटे खुशियां

Sun, 22 Aug 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Aug 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
happy raksha bandhan 2021 wishes quotes images greetings whatsapp facebook status messages in hindi
Raksha Bandhan 2021

Happy Raksha Bandhan 2021 Wishes, Images, Greetings, Whatsapp Status, Messages in Hindi: आज रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार और दुलार का प्रतीक राखी का त्योहार हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। राखी पर बहनें अपने भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधती हैं जिसे रक्षाबंधन कहा जाता हैं। राखी के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर और आरती करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। बहन राखी बांधकर भाई के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई से सदैव किसी भी परेशानी में रक्षा करने का वचन लेती हैं। इस बार भद्रारहित में राखी का पर्व मनाया जाएगा। अच्छे मुहूर्त अथवा भद्रारहित काल में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। रक्षाबंधन के पावन मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने खास लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश भेजें।

happy raksha bandhan 2021 wishes quotes images greetings whatsapp facebook status messages in hindi
Raksha Bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला

चन्दन का टीका रेशम का धागा,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद बहना का प्यार,
मुबारक हो आपको रक्षा बंधन का त्योहार

सारे जमाने में सबसे जुड़ा,
भाई बहन का प्यार होता है,
गंगा की तरह पावन निर्मल,
रेशम के धागों में विश्वास होता है।

happy raksha bandhan 2021 wishes quotes images greetings whatsapp facebook status messages in hindi
Happy Raksha Bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला

तेरा जीवन रहे रोशन,
तुझे कभी न छू पाएं ग़म!
ख़ुशी मिले तुझे बहुत सारी
ईश्वर का आशीर्वाद रहे हरदम
रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

भाई बहन के प्यार का बंधन,
है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता,
चाहें ढूंढ लो सारा जहान।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy raksha bandhan 2021 wishes quotes images greetings whatsapp facebook status messages in hindi
Happy Raksha Bandhan 2021

जब भी राखी का त्यौहार आता है,
भाई और बहन का प्यार बढ़ाता है!
बांधती है बहना भइया को राखी,
भाई बहन की रक्षा की सौगंध खाता है!!
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

रिश्ता हैं जन्मों का हमारा,
भरोसे का और प्यार भरा!
चलो इसे बांधे भइया,
राखी के अटूट बंधन में!!
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामना 2021

विज्ञापन
happy raksha bandhan 2021 wishes quotes images greetings whatsapp facebook status messages in hindi
Happy Raksha Bandhan 2021

बहन चाहे सिर्फ प्यार दुलार,
नही मांगती बड़े उपहार,
रिश्ता बना रहे सदियों तक,
मिले भाई को खुशियाँ हज़ार!!
राखी की ढेर सारी शुभकामनाएँ…

कच्चे धागों से बनी पक्की डोर हैं राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ हैं राखी!
भाई की लम्बी उम्र की दुआ हैं राखी,
बहन के प्यार का पवित्र धुआं हैं राखी!!
हैप्पी रक्षाबंधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed