Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Quotes Images Messages : आज यानी 6 सितंबर बुधवार को को देश भर में बेहद धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उनके जन्म के शुभ अवसर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के प्रत्येक मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाया जाता है। लड्डू गोपाल का जन्म कराने के बाद उनकी पूजा-अर्चना सभी भक्त मध्य रात्रि से करने लगते हैं। आप भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मना रहे हैं, तो जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को भेजें ये बधाइयां और शुभकामना संदेश।
Happy Janmashtami 2023 Wishes: नंद के घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की' भेजें प्रियजन को ऐसे ही शुभकामना संदेश
नन्द के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।
शुभ जन्माष्टमी।
माखन चोर नन्द किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी
पूजती जिन्हे दुनिया सारी।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा,
एक मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा। जय श्री कृष्ण
आओ उनके गुण गाएं
सब मिल के जन्माष्टमी मनायें
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मुरली मनोहर ब्रिज के धरोहर
वह नंदलाल गोपाला है,
बंसी की धुन पर सब दुख
हरनेवाला मुरली मनोहर आने वाला है!!
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं