Happy Hartalika Teej 2021 Wishes: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना का विशेष महत्व होता है। हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से महिलाओं का त्योहार है। सौभाग्यवती विवाहित महिलाएं इस दिन पर निराहार और निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं पति के लिए उपवास रखकर शिव-गौरी का पूजन-वंदन कर झूला झूलती है,सुरीले स्वर में सावन के गीत-मल्हार गाती हैं। पूजा-अर्चना के साथ उल्लास-उमंग का यह त्योहार एक पारंपरिक उत्सव के रूप में जीवन में नए रंग भरता है, दांपत्य में प्रगाढ़ता लाता है। हरतालिका तीज के मौके पर आप एक दूसरों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाईयां दे सकते हैं।
Happy Hartalika Teej Wishes 2021: मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं, हरतालिका तीज पर कुछ ऐसे ही शुभकामना संदेश अपनों को भेजें
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन